लाइव न्यूज़ :

जिन्ना विवाद: लाठीचार्ज के खिलाफ धरने पर छात्र, डीएम का आदेश- AMU में दो दिन बंद रहेगा इंटरनेट

By भारती द्विवेदी | Updated: May 4, 2018 15:37 IST

छात्रसंघ के समर्थन में चार-पांच हजार छात्र धरना पर बैठे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई: पिछले दो दिनों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर घमासान मचा हुआ है। एएमयू छात्रसंघ धरना पर बैठा हुआ है। छात्रसंघ ने पांच दिनों तक एकेडमिक कामों को ठप्प रखने का ऐलान किया है। अलीगढ़ के डीएम ने हालात देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश दिया है। यूनिवर्सिटी समेत पूरे शहर में 4-5 मई तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। 

एएमयू में तनावपूर्ण शांति: छात्रों ने लगाया पूर्व उपराष्ट्रपति पर हमले की साजिश का आरोप

हिन्दू युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष की धमकी, कहा- 48 घंटे में AMU से नहीं हटाई जिन्ना की तस्वीर तो खुद हटाएंगे

धरना पर बैठे छात्रों की मांग है कि स्थानीय सांसद सतीश गौतम और हिन्दू संगठन के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा हो। साथ ही जिन पुलिस अधिकारियों के कहने पर छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ उन पर भी कार्रवाई हो। चाहिए। हालांकि प्रशसान ने अब तक छात्रों की मांग नहीं मानी हैं।

बता दें कि 30 अप्रैल को अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने एएमयू कुलपति तारिक मंसूर को चिट्ठी लिखा था। उस चिट्ठी में सांसद ने यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की तस्वीर पर सवाल उठाया था। सांसद ने अपनी चिट्ठी में लिखा था- 'किस वजह से देश का बंटवारा करने वाले की तस्वीर एएमयू में लगी हुई है. तस्वीर लगाने की मजबूरी क्या है?' जिसके बाद दो मई को एवीबीपी, हिंदू हिंदू जागरण मंच और हिंदू युवा वाहिनी ने यूनिवर्सिटी के गेट पर जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर प्रदर्शन किया।

जिन्ना विवाद: अल्पसंख्यक आयोग ने एएमयू और जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की

जिन्ना की तस्वीर पर उठे बवाल से तनाव बरकार, छात्रों ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

इन संगठनों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर जिन्ना का पुतला फूंका, जिसका एएमयू के छात्रों ने विरोध किया। विरोध करने को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। इस विवाद पर बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी सूरत में जिन्ना को सम्मान नहीं दिया जा सकता। वे इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करेंगे। 2 मई को हामिद अंसारी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की आजीवन मानद सदस्यता दी जानी थी, जो कि विवाद रोक दिया गया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एमयु)उत्तर प्रदेशआरएसएसइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए