लाइव न्यूज़ :

दिव्या स्पंदना राम्याः एक्स फिल्म स्टार जिसने बढ़ा दी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चमक!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 9, 2018 07:27 IST

दिव्या स्पंदना ने कन्नड़ फिल्मों से डेब्यू किया और फिर तमिल और तुलुगू फिल्मों में भी अदाकारी के जलवे दिखाए। राम्या उनका स्क्रीन नाम है और अब वो इसी नाम से जानी जाती है।

Open in App

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के पीछे सोशल मीडिया एक बड़ा फैक्टर था। बीजेपी और नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया के जरिए देश के युवाओं तक पहुंचे और उन्हें प्रभावित किया। उस वक्त कांग्रेस धूमिल होती जा रही थी। ऐसे वक्त में कांग्रेस अपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात साउथ की एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या से हुई। राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की आईटी और सोशल मीडिया सेल का प्रमुख नियुक्त किया। राम्या ने युवाओं के बीच धूमिल पड़ती जा रही कांग्रेस पार्टी को सोशल मीडिया के जरिए एक नई चमक दी है। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

दिव्या स्पंदना ने साल 2012 में कांग्रेस ज्वॉइन किया और 2013 में कर्नाटक की मंड्या संसदीय सीट से उपचुनाव जीता। हालांकि 2014 की मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिव्या स्पंदना ने कन्नड़ फिल्मों से डेब्यू किया और फिर तमिल और तुलुगू फिल्मों में भी अदाकारी के जलवे दिखाए। राम्या उनका स्क्रीन नाम है और अब वो इसी नाम से जानी जाती है।

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक चुनावः इन 11 दिग्गज नेताओं को किसी पार्टी की नहीं, पार्टी को इनकी जरूरत

कर्नाटक चुनाव में राम्या की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। वो पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार आक्रामक और तीक्ष्ण हमले बोलती हैं। जब से राम्या को कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है बदलाव साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से लेकर राहुल गांधी के हैंडल में फॉलोवर की संख्या तेजी से बढ़ी है। गुजरात चुनाव में भी राम्या की भूमिका बेहद अहम रही। राम्या के नेतृत्व में ही 'विकास गांडो थायो छे' कैम्पेन वायरल हुआ था।

राहुल गांधी की हर रैली से पहले राम्या के निर्देशन में सोशल मीडिया के सिपाही माहौल बनाना शुरू कर देते हैं। पहले बीजेपी के जो नेता राहुल गांधी का मजाक बनाते थे अब उनके ट्वीट और बातों से परेशान नजर आते हैं। ये दिव्या स्पंदना की ही उपलब्धि है कि राहुल गांधी की बातों का काउंटर करने के लिए मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों को लगाया गया है। नरेंद्र मोदी की किसी रैली के बाद उनका काउंटर करते हैं। वायरल वीडियो निकालते हैं। राम्या से पहले और बाद की कांग्रेस पार्टी में बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018दिव्या स्पंदना राम्याराहुल गाँधीइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज