लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस प्रकरण में सम्भागीय परिवहन अधिकारी निलम्बित

By भाषा | Updated: June 24, 2021 13:25 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 24 जून बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े बहुचर्चित एम्बुलेंस प्रकरण में प्रदेश शासन ने बाराबंकी के तत्कालीन सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव को निलम्बित कर दिया है। यादव एम्बुलेंस के पंजीकरण के समय बाराबंकी में तैनात थे और जुलाई 2019 से बलिया में पदस्थ हैं।

अपर जिलाधिकारी राम आसरे ने बलिया के सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव को निलम्बित किये जाने की बृहस्पतिवार को पुष्टि की। विभागीय सूत्रों के अनुसार यादव के विरुद्ध बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े बहुचर्चित एम्बुलेंस प्रकरण में प्रदेश शासन ने यह कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था। अंसारी को जिस एम्बुलेंस से लाया गया था, उस पर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी। जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका अलका राय तथा उनके कुछ सहयोगियों ने वर्ष 2013 में इस एम्बुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया है। उस वक्त राजेश्वर यादव बाराबंकी के सम्भागीय परिवहन अधिकारी थे।

इस मामले में बाराबंकी की नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया, जिसमें मुख्तार अंसारी को साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया गया था। बाराबंकी पुलिस का कहना है कि डॉक्टर अलका राय, उनके सहयोगी डॉक्टर शेषनाथ राय, मुख्तार अंसारी, मुजाहिद, राजनाथ यादव और अन्य ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत एम्बुलेंस के पंजीकरण के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

इस मामले में पुलिस ने अलका राय, शेषनाथ राय और राजनाथ यादव को गिरफ्तार किया है जबकि आनंद यादव, शाहिद और मुजाहिद की गिरफ्तारी के लिए उन पर इनाम घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह