लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फिर खुलेगा दिशा सालियान की मौत का केस, SIT जांच के आदेश, आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की भी मांग

By विनीत कुमार | Updated: December 22, 2022 15:13 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर खुलेगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मामले की एसआईटी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा सालियान की मौत के मामले की एसआईटी जांच के आदेश, देवेंद्र फड़नवीस ने किया ऐलान।फड़नवीस ने कहा कि जिसके पास भी केस के संबंध में कोई सबूत है, वो सामने रख सकता है।फड़नवीस ने कहा कि किसी को निशाना बनाए बिना निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी।

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) से जांच कराने की घोषणा कर दी। 

दिशा सलियन को 8 जून, 2020 को मृत पाया गया था। इस घटना के करीब एक सप्ताह बाद ही सुशांत सिंह राजपूत का शव भी उनके आवास में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया था। 

भाजपा विधायक नितेश राणे ने गुरुवार को दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाते हुए मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की।

फड़नवीस बोले- निष्पक्ष तरीके से होगी जांच

महाराष्ट्र के गृह मंत्री और भाजपा नेता फड़नवीस ने विधानसभा में कहा, 'मामला पहले से ही मुंबई पुलिस के पास है। जिनके पास सबूत है वो दे सकते हैं। एसआईटी के जरिए इसकी जांच कराइ जाएगी।' 

वहीं, विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि इसे किसी भी राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। फड़नवीस ने कहा कि किसी को निशाना बनाए बिना निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी।

वहीं, नितेश राणे दावा करते रहे हैं कि दिशा सालियान की हत्या हुई थी। कई मौकों पर उन्होंने अपने दावे के समर्थन में सबूत होने का दावा किया है। नितेश राणे कह चुके हैं कि दिशा सालियान के बॉयफ्रेंड रोहन राय को 'हत्या' के बारे में सब कुछ पता था और उसकी मौत के बाद वह गायब हो गया।

14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी दिशा सालियान की मौत

दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हो गई थी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह इमारत से कैसे गिरी। एक हफ्ते बाद ही सुशांत सिंह राजपूत भी मृत पाए गए थे।

मुंबई पुलिस ने बाद में 2021 में इस मामले को बंद कर दिया था और कहा कि इस मामले में साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है। मामले के जांच अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा, परिजनों के बयानों को संलग्न करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट भेजी थी। दिशा सालियान की मौत से पहले कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न जैसे दावे भी सामने आए थे, हालांकि पिता ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईदेवेंद्र फड़नवीसआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो