लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत पर संशय के बीच दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में हुए शामिल, कल भरेंगे नामांकन

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2022 13:01 IST

दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे कल अपना नामांकन भरेंगे। दिग्विजय सिंह भी गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे, कल भरेंगे अपना नामांकन।अशोक गहलोत की तरह दिग्विजय सिंह भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं।दिग्विजय सिंह ने पहले भी अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने की रूचि दिखाई थी पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा था।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। राजस्थान में कांग्रेस में घमासान और अशोक गहलोत को लेकर संशय के बीच दिग्विजय सिंह का ये बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह गुरुवार को नामांकन फॉर्म लेने के लिए पहुंचे थे।

कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से कहा, 'मैं आज अपना नामांकन फॉर्म (कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए) लेने आया हूं और कल इसे फाइल करूंगा।' कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर (शुक्रवार) है।

गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं दिग्विजय सिंह

अशोक गहलोत की ही तरह दिग्विजय सिंह भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे अब तक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने के सवालों पर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह रहे थे। हालांकि उन्होंने कुछ संकेत जरूर दिए थे कि वे इसके इच्छुक हैं। दिग्विजय सिंह ने कल कहा था, 'मैंने किसी से चर्चा नहीं की है। मैंने आलाकमान से अनुमति नहीं मांगी है।'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 75 साल के दिग्विजय सिंह ने अध्यक्ष पद की रेस में उस समय कूदने की बात कही है जब अशोक गहलोत की उम्मीदवारी को लेकर संशय उभर आया है। इससे पहले गहलोत ही गांधी परिवार के पसंदीदा उम्मीदवार माने जा रहे थे। हालांकि राजस्थान में उनका उत्तराधिकारी चुने जाने को लेकर जिस तरह की परिस्थिति उभरी और गहलोत सीधे तौर पर पर्दे के पीछे से कांग्रेस नेतृत्व से टकराने को तैयार दिखे, उससे उनकी उम्मीदवारी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।

गहलोत बुधवार को दिल्ली पहुंचे और आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। ऐसे में आगे की स्थिति साफ हो सकती है। बहरहाल, दिग्विजय सिंह मैदान में आते हैं तो उन्हें शशि थरूर का सामना करना होगा। थरूर भी कल ही अपना नामांकन भर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस का एक ध़ड़े का अभी भी मानना है कि गहलोत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। यह आज सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात पर निर्भर करेगा।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसअशोक गहलोतराजस्थानसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज