लाइव न्यूज़ :

हिंदू नहीं हिंदुत्व खतरे में है, बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह- राष्ट्रपति से लेकर नीचे तक सभी हिंदू तो...

By अनिल शर्मा | Updated: January 11, 2022 09:56 IST

इंदौर में आरएसएस पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस तरह दीमक घर या अन्य वस्तु की सतह के नीचे गुपचुप तरीके से लगकर उसे बर्बाद करती है, वैसे ही संघ भी गुपचुप तरीके से काम करते हुए पूरी व्यवस्था को बिगाड़ रहा है। उन्होंने यूपी सीएम पर भी जमकर निशाना साधा...

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर दिग्विजय सिंह ने जमकर निशाना साधाकांग्रेस नेता ने कहा कि योगी हिंदुस्तान-पाकिस्तान और श्मशान-कब्रस्तान के अलावा कुछ नहीं बोल रहे

इंदौरः पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां जमकर एक-दूसरे पर हमला बोल रही हैं। इंदौरा के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सीएम योगी के चुनावी भाषणों में  "हिंदू-मुसलमान" और "हिंदुस्तान-पाकिस्तान" जैसे विभाजनकारी मुद्दों के अलावा कुछ नहीं होता। कांग्रेस नेता ने यूपी सीएम पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि आप (मीडिया) योगी आदित्यनाथ के चुनावी भाषण सुन ही रहे हैं. क्या आपने उनके भा षणों में हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान और श्मशान-कब्रस्तान के अलावा कोई और शब्द सुना है?"

इसके साथ ही दिग्विजय ने आरएसएस के हिंदू खतरे में है जैसे बयानों को जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग बताते हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी हिंदू है। इन सबके रहते हुए कोई खतरा है तो भूल किसी स्तर पर है। हिंदुत्व खतरे में हो सकता है लेकिन हिंदू धर्म ना कभी खतरे में था, ना कभी रहेगा और ना कभी है।

आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह दीमक घर या अन्य वस्तु की सतह के नीचे गुपचुप तरीके से लगकर उसे बर्बाद करती है, वैसे ही संघ भी गुपचुप तरीके से काम करते हुए पूरी व्यवस्था को बिगाड़ रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा, "इस बात पर सबसे ज्यादा गालियां मैं खाऊंगा क्योंकि कहा जाएगा कि मैंने संघ की तुलना दीमक के साथ कर दी है। लेकिन मैंने संघ को नहीं, बल्कि उस विचारधारा के चरित्र को दीमक कहा है जो गुपचुप तरीके से देश की व्यवस्था बिगाड़ रही है।"

 

 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहयोगी आदित्यनाथआरएसएसइंदौरBJPकांग्रेसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार