लाइव न्यूज़ :

'देश को बांटकर फांसीवादी शासन लाना चाहते हैं संघ और भाजपा', दिग्विजय सिंह ने साधा निशान

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 9, 2020 06:23 IST

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में गांधी, नेहरू, वामपंथी और फासीस्टवादी राजनीतिक विचारधारा ही मुख्यत: काम करती है. आरएसएस और भाजपा के मूल में हिटलर और मुसोलनी की विचारधारा ही कार्य कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस और भाजपा डंडे के जोर पर डांट डपटकर सत्ता और शासन को चलाना चाहते हैं- दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान में एक वोट का अधिकार सबको दिया है, चाहे वह राजा हो या समाज का अंतिम व्यक्ति.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आरएसएस का रजिस्ट्रेशन नहीं है, उसने देश का तिरंगा जलाया है. आरएसएस के लोग देश को बांटकर फांसीवादी शासन लाना चाहते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह यह बात राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में चल रहे सेवादल के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आरएसएस का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है, आरएसएस ने देश में तिरंगा को जलाया, आरएसएस के लोग देश को बांटकर फांसीवादी शासन देश में लाना चाहते है इस देश का भौगोलिक नक्शा कभी भी ऐसा नहीं रहा, जिनकी सभ्यता और संस्कृति एक समान हो विभिन्न जाति और सम्प्रदाय के लोग इस देश में निवास करते है. 

उन्होंने कहा कि संविधान में एक वोट का अधिकार सबको दिया है, चाहे वह राजा हो या समाज का अंतिम व्यक्ति. उन्होंने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बारे में बताया कि उन्होंने कश्मीर के मसले पर पंडित नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि पंडित नेहरू की कश्मीर नीति का समर्थन किया था, इस्तीफा तो श्यामाप्रसाद मुखर्जीे ने नेहरू और लियाकत समझौते के विरोध में दिया था.

संघ और भाजपा के मूल में काम कर रही हिटलर और मुसोलनी की विचारधारा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में गांधी, नेहरू, वामपंथी और फासीस्टवादी राजनीतिक विचारधारा ही मुख्यत: काम करती है. आरएसएस और भाजपा के मूल में हिटलर और मुसोलनी की विचारधारा ही कार्य कर रही है।  ये लोग डंडे के जोर पर डांट डपटकर सत्ता और शासन को चलाना चाहते है. ये देश हजारों सालों से शंकराचार्य, निजामुद्दीन औलिया तथा संतो और फकीरों के बताए हुए मार्ग पर चलता रहा है. आज शंकराचार्य के द्वारा बनाये हुए मठ हमारे सनातन धर्म का पूर्ण रूप से प्रचार कर रहे है. इन लोगों ने नकली शंकराचार्य बनाकर धर्म को अपमानित करने का कार्य किया है बल्कि यहां तक कि एक आतंकवादी को शंकराचार्य की उपाधी आरएसएस और भाजपा के लोगों ने दी है.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतभोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह