लाइव न्यूज़ :

भाजपा, आईएसआई के बीच संबंध को लेकर दिया गया दिग्विजय का बयान शर्मनाक एवं निंदनीय: BJP

By भाषा | Updated: September 2, 2019 15:04 IST

समाचार एजेंसी एएनआइ की तरफ से जारी एक वीडियों में दिग्विजय सिंह कहते नजर आ रहे थे कि बजरंग दल और भाजपा आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं। इस बात को समझा जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नवरत्न नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से घृणा करते-करते लक्ष्मण रेखा लांघ जाते हैं।एक कथित वीडियो में बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह को यह कहते दिखाया गया है कि भाजपा के आईएसआई के साथ संबंध हैं।

भाजपा और आईएसआई में संबंध होने के आरोप को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए भगवा दल ने सोमवार को उनके बयान को निंदनीय और शर्मनाक बताया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बयान निंदनीय, शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है। वे (दिग्विजय सिंह) कांग्रेस के नवरत्नों में से एक हैं, वे कोई साधारण नेता नहीं हैं। इस पर सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नौ रत्न हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में आते-आते, पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बयान कांग्रेस के नवरत्न नेता देते हैं, वह पाकिस्तान के खबरिया चैनल की हेडलाइन में आता है और कई बार इमरान खान इस बयान को उद्धृत करते नजर आते हैं। उन्होंने सिंह, गुलाम नबी आजाद, मणिशंकर अय्यर जैसे नेताओं को ऐसा नवरत्न करार दिया जिस पर पाकिस्तान को गर्व होगा। 

पात्रा ने सवाल किया कि दिग्विजय सिंह को कैसे मालूम हुआ कि पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिये जासूसी करने वालों में मुसलमान कितने हैं और हिन्दू कितने हैं? संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उस राजनीतिक पार्टी पर ऐसे आरोप लगाना, अनर्गल बयानबाजी करना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है जो आज जनता के आशीर्वाद के कारण हिंदुस्तान की सत्ता में है। 

पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नवरत्न नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से घृणा करते-करते लक्ष्मण रेखा लांघ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक दिग्विजय सिंह का सवाल है, तो उनके लिये ज़ाकिर नाइक शांति दूत है और हम सब जासूस हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पूरे देश में अच्छा माहौल है। जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ेगा इसको लेकर हर कोई खुश है। ऐसे में रंग में भंग डालने की कोशिश और पाकिस्तान की आवाज में बोलने की कोशिश कांग्रेस पार्टी, दिग्विजय सिंह और कुछ लोग ही कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एक कथित वीडियो में बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह को यह कहते दिखाया गया है कि भाजपा के आईएसआई के साथ संबंध हैं। बाद में सिंह ने कहा है कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि देश के राजनीतिक नक़्शे में लगभग सिमट चुकी कांग्रेस से सकारात्मक राजनीति की उम्मीद की जा रही थी परन्तु अभी भी पार्टी जातिवादी, तोड़ने वाली, नकारात्मक राजनीति में ही लिप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नकारात्मकता - अराजकता है तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी की वजह से है। उन्होंने कहा कि पूरा देश भाजपा-आरएसएस की देशभक्ति जानता है। 

हुसैन ने जोर दिया कि दिग्विजय सिंह खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं तथा वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। हुसैन के अनुसार, इसीलिए पाकिस्तान ने राहुल गांधी को उद्धृत किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ऐसे नेता हैं जो ओसामा जी और हाफिज़ जी कहते रहे हैं तथा सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं। हुसैन ने कहा कि सिंह और उनके नेता वह बोलते हैं जो पाकिस्तान चाहता है इसलिए ऐसे नेता को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेससंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज