लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर अलग-थलग पड़े दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी ने जताई असहमति, भाजपा-आरएसएस पर कहा ये

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 24, 2023 15:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को नगरोटा से दोमेल चौक के लिए रवाना हुई।आज इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बालीवुड अभिनेत्री व नेता उर्मिला मातोंडकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।यात्रा के दौरान राहुल गांधी सुरक्षा घेरा तोड़कर सेना के जवानों से मिलने पहुंचे थे।

जम्मू: मोदीकाल में भारतीय सेना द्वारा पाक कब्जे वाले कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने के अपने बयान पर दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के भीतर से समर्थन न मिलने के कारण वे अलग थलग पड़ गए हैं।

हालांकि भारत जोड़ो यात्रा के 130वें दिन पत्रकारों के साथ बात करते हुए राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताते हुए कहा कि यह समय देशवासियों को भाजपा-आरएसएस द्वारा बनाए गए नफरत के माहौल के खिलाफ खड़े होने का है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को नगरोटा से दोमेल चौक के लिए रवाना हुई। आज यात्रा का 130वां दिन था। आज इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बालीवुड अभिनेत्री व नेता उर्मिला मातोंडकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी सुरक्षा घेरा तोड़कर सेना के जवानों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कांटेदार तार के दूसरी तरफ खड़े जवानों से हाथ भी मिलाया।

कांग्रेस के शेड्यूल के तहत 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होना है। अधिकारियों का कहना था कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यात्रा के लिए समुचित सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। बस मौसम का साथ मिलना बाकी है क्योंकि आज से दो दिनों के लिए प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

झज्जर कोटली में पहुंचने पर राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ कहा कि कांग्रेस या उनका दिग्विजय के बयान से कोई लेना देना नहीं है।उन्होंने कहा कि दिग्विजय का यह व्यक्तिगत दृष्टिकोण हो सकता है। हमारा नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उन्हें सेना पर पूरा भरोसा है। भारतीय सेना कुछ करती है तो उसे सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर के लोगों के दिल में जो दर्द है, उसे हम सुनने और समझने आए हैं। हम सबको प्यार करते हैं, सम्मान करते हैं। समझते हैं कि जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय से गुजर रहा है। जम्मू व कश्मीर के बीच भाजपा ने जो खाई बनाई है, हम उसे पाटने का काम करने आए हैं। मोहब्बत की हजारों दुकान हम जम्मू कश्मीर में खोलना चाहते हैं। नफरत से कुछ नहीं होता है, हिंसा से कुछ सुलझाया नहीं जा सकता है। गले लगने से काम हो सकता है। हम चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी आपको आपका अधिकार मिले।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहराहुल गांधीजम्मू कश्मीरभारत जोड़ो यात्राउर्मिला मार्तोडकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज