लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और प्रज्ञा को बधाई देकर दिग्विजय सिंह ने कहा- महात्मा गांधी के हत्यारे की विचाराधारा जीत गई

By भाषा | Updated: May 24, 2019 19:55 IST

उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक बात की चिंता है, जो मुझे निजी तौर पर सताती है और वो है कि आज इस देश में महात्मा गांधी के हत्यारे की विचारधारा जीत गई और देश को जिसने शांति दी….. महात्मा गांधी की विचारधारा हार गई।’’

Open in App

भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से करारी हार मिलने के एक दिन बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मुझे चिंता सताती है कि आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की विचारधारा जीत गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं प्रज्ञा को कल मतगणना कक्ष में बधाई दे चुका हूं। हम भारतीय लोकतंत्र की परंपराओं के अनुसार जनादेश को स्वीकार करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक बात की चिंता है, जो मुझे निजी तौर पर सताती है और वो है कि आज इस देश में महात्मा गांधी के हत्यारे की विचारधारा जीत गई और देश को जिसने शांति दी….. महात्मा गांधी की विचारधारा हार गई।’’

उन्होंने कहा कि जो चुनाव के नतीजे आये हैं इसमें तो साफ जाहिर है कि महात्मा गांधी की हत्या करने वालों के विचार जीते हैं। दिग्विजय ने कहा कि मैं भले ही इस सीट से नहीं जीत पाया लेकिन जो वादे मैंने भोपाल की जनता से किए थे, उन्हें पूरा करने का पूरा प्रयास करुंगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा में प्रज्ञा ने 16 मई को एक सवाल के जवाब में स्थानीय न्यूज चैनल को बताया था, ‘‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे।

गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद की गिरेबान में झांक कर देखें। अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा।’’ हालांकि, इस बयान के कुछ ही घंटे बाद उसी दिन उन्होंने देश के लोगों से माफी भी मांग ली थी।

ईवीएम मशीनों पर संदेह जताते हुए दिग्विजय ने कहा कि आश्चर्यजनक बात है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 280 पार का नारा दिया था। अब नारा था 300 पार। ऐसी कौन सी जादू की छड़ी है कि वोट डालने से पहले ही वे परिणाम घोषित कर देते हैं। इसके लिए भी मैं उन्हें बधाई देता हूं। यह पूछने पर कि चुनाव में हार-जीत का अंतर चार से पांच लाख तक क्यों हुआ तो इस पर उन्होंने ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘ये परिणाम ईवीएम का है।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिग्विजय सिंहभोपालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील