लाइव न्यूज़ :

'धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को न दी जाए मुंबई में कार्यक्रम को अनुमति', नाना पटोले ने फड़नवीस को लिखी चिठ्ठी

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 17, 2023 15:51 IST

फडनवीस को लिखी चिठ्ठी में नाना पटोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अंधविश्वास फैलाने वाला कहा है और संत तुकाराम पर दिए गए विवादित बयान का जिक्र किया है। मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में होने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में सरकार से कांग्रेस ने कहा है कि इस कार्यक्रम की अइस कार्यक्रम की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे18-19 मार्च को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम मुंबई में होने वाला हैकांग्रेस ने इस कार्यक्रम का विरोध किया हैनाना पटोले ने फड़नवीस को लिखी चिठ्ठी

मुंबई: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल 18-19  मार्च को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम मुंबई में होने वाला है। लेकिन कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का विरोध किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस आयोजन के खिलाफ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को खत लिखा है।

फडनवीस को लिखी चिठ्ठी में नाना पटोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अंधविश्वास फैलाने वाला कहा है और संत तुकाराम पर दिए गए विवादित बयान का जिक्र किया है। मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में होने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में सरकार से कांग्रेस ने कहा है कि  इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

बता दें कि पिछली बार जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाराष्ट्र में कार्यक्रम किया था तब उनपर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगे थे। ये आरोप उन पर अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने लगाए थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने और लोगों को चमत्कार के नाम पर बेवकूफ बनाने का आरोप था। हालांकि जांच के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने अंधविश्वास फैलाने के मामले में क्लीन चिट दे दी थी। नागपुर पुलिस की तरफ से कहा गया था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वीडियो में अंधश्रद्धा या अंधविश्वास जैसा कुछ नहीं है।

इसके बाद संत तुकाराम के बारे में विवादित टिप्पणी के कारण भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में रहे थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस मामले में माफी भी मांग ली थी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लगातार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहते रहे हैं। अपने उपर लगे आरोपों पर  का कहना है कि ये सब कुछ सनातन धर्म पर हमला करने के लिए किया जा रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उन्होंने जब से सनातन धर्म के लिए घर वापसी का मुद्दा उठाया है तब से आये दिन षड़यंत्र किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :नाना पटोलेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसमुंबईकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल