लाइव न्यूज़ :

दुर्घटनाओं के लिए पवन हंस जिम्मेदार, 30 साल में हुए हैं 25 हादसे, 27 पायलटों की मौत: DGCA

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 27, 2018 10:31 IST

1988 से लेकर अब तक पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसे में अब तक कुल 91 लोगों की मौत हुई है। इसमें 60 यात्री, चार दल समेत 27 पायलट भी शामिल हैं।

Open in App

अनुचित रखरखाव, प्रक्रियाओं का पालन न करना, ऑपरेटर द्वारा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करना, ये कुछ ऐसे निष्कर्ष है जो डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने अपनी जांच रिपोर्ट के बाद पेश किए हैं। मामला बीते दिनों हुए पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसे से जुड़ा हुआ है जिसमें दो पायलटों समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। डीजीसिए ने 1988 से लेकर 2018 तक यानी करीब 30 साल पुराने आंकड़ो पर रिसर्च और मामले की शुरूआती जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है। 

पवन हंस हेलीकाप्टर लिमिटेड (पीएचएचएल) से जुड़ी रिपोर्ट में डीजीसिए ने बताया है कि बीते 30 सालों में अब तक करीब 25 हादसे हुए हैं। 1988 से लेकर अब तक पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसे में अब तक कुल 91 लोगों की मौत हुई है। इसमें 60 यात्री, चार दल समेत 27 पायलट भी शामिल हैं। हांलाकि डीजीसिए की ये शुरूआती जांच के कुछ सामान्य निष्कर्ष हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बीते 30 सालों में हुए 25 हादसों में से पांच हादसे 20 नवंबर, 2013 के बाद हुए। इसमें इस महीने 13 जनवरी को मुंबई में पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसा भी शामिल है। हांलाकि इस हादसे की जांच अब भी जारी है। डीजीसिए ने पाया है कि पवन हंस हेलिकॉप्टर लिमिटेड ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया है। सीधे तौर पर यह संकेत मिलते हैं कि "तकनीकी कारणों और प्रबंधन की विफलताओं" के चलते अधिक दुर्घटनाएं हुई है।

बीती 13 जनवरी को पवनहंस हेलीकॉप्टर का उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही मुंबई एटीसी और ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) दोनों से इसका संपर्क टूट गया था। इसके कुछ देर बाद इसके क्रेश होने की खबर मिली थी। इस हादसे में ओनजीसी के अधिकारियों और दो पायलटों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :पवनहंस हेलीकॉप्टरमुंबईहेलीकॉप्टरओएनजीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप