लाइव न्यूज़ :

'नरेन्द्र मोदी को गिरफ्तार करना चाहती थी सीबीआई ' जानें किसने दिया ये बयान और क्यों?

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 6, 2018 03:48 IST

इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ केस में  सीबीआई तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के तत्कालीन गृह राज्यमंत्री अमित शाह को गिरफ्तार करना चाहती थी।

Open in App

अहमदाबाद, 6 जून:  गुजरात के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डी.जी. वंजारा ने 5 जून को एक विशेष अदालत में कहा कि इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ केस में  सीबीआई तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के तत्कालीन गृह राज्यमंत्री अमित शाह को गिरफ्तार करना चाहती थी।

 सीबीआई अदालत में दाखिल एक रिहाई याचिका में वंजारा के वकील वी.डी. गज्जर ने जज  जे.के. पांड्या के सामने एक रिहाई याचिका में दावा किया कि सीबीआई मोदी और शाह को गिरफ्तार करना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। वहीं नरेन्द्र मोदी अब देश के प्रधानमंत्री हैं और गृह राज्यमंत्री रहते कोर्ट के आदेश पर अमित शाह को राज्य से चार साल के बाहर निकाला गया था, वह अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

पीएम मोदी चाहते हैं आडवाणी लड़ें 2019 में लोक सभा चुनाव, घर जाकर की मुलाकात: रिपोर्ट

बता दें कि इस मामले में जमानत पा चुके वंजारा ने इससे पहले इसी कोर्ट में कहा था कि नरेन्द्र मोदी जब मुख्यमंत्री( गुजरात) थे, तब वह जांच अधिकारियों से चोरी-चुपके इस मामले में पूछते थे। गौरतलब है कि सीबीआई ने अमित शाह को 2014 में सबूतों के अभाव में बरी करार दिया था। बाद में सीबीआई ने अपनी जांच में इसे एक फर्जी मुठभेड़ कहा था। 

गौरतलब है कि साल 2004 के जून में मुंबई निवासी इशरत जहां( 19 साल) और दोस्त जावेद उर्फ प्राणेश और पाकिस्तानी मूल के जीशान जौहर और अमजद अली राणा को पूर्व आईजी वंजारा की टीम ने अहमदाबाद के बाहरी इलाके में मार गिराया था। उस वक्त इशरत जहां और उसके दोस्तों को तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने वाले आए आतंकवादी कहा गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज