लाइव न्यूज़ :

UP: डीजी सूर्य कुमार ने ली जल्द अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण करवाने की शपथ 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 2, 2018 16:18 IST

डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला जय श्री राम' के नारे लगाते नजर आए हैं। वह 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश की लखनऊ यूनिवर्सिटी (एलयू) में डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला ने जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर बनाने की शपथ ली है। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। शुक्ला ने यह शपथ एलयू में राम मंदिर पर एक सेमिनार में शामिल होते हुए मुस्लिम कार्य सेवा मंच के अध्यक्ष आजम खां और कई दूसरे नेताओं के साथ ली, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

खबरों के अनुसार, वायरल वीडियो में डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला जय श्री राम' के नारे लगाते नजर आए हैं। मंच पर मौजूद लोग शपथ लेते हुए वह कह रहे थे कि हम रामभक्त, इस कार्यक्रम के दौरान संकल्प लेते हैं कि जल्द से जल्द राम मंदिर का भव्य निर्माण हो। वहीं, शपथ को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना बताया जा रहा है।

मीडिया में यह वीडियो सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। संभवत: पहली बार किसी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से राम मंदिर का संकल्प लिया है। प्रदेश की विपक्षी पार्टी इसे सर्विस रूल बुक का खुला उल्लंघन बता रही है। 

ये सेमिनार 28 जनवरी को आयोजित हुआ था। सेमिनार के मंच से राम मंदिर और हिंदुओं को लेकर कई बातें कही गईं। इस कार्यक्रम में मंच पर खुद डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला मौजूद थे। वह 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज