लाइव न्यूज़ :

BSF के डीजी ने दिया शहीद को कंधा, संदेश में कहा- हतोत्साहित न हों, हम मजबूती से आपके पीछे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2019 18:34 IST

सोमवार (1 अप्रैल) की रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में संघर्ष विराम तोड़ते हुए ऐसे इलाकों को निशाना बनाया गया जहां आम नागरिक रहते हैं। पाक की इस नापाक करतूत में बीएसएफ इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे और एक पांच साल की बच्ची की जान चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशहीद जवान के पार्थिव शरीर को बीएसएफ के डीजी ने दिया कंधाभावुक हो बोले- हतोत्साहित न हों, हम मजबूती से आपके पीछे हैं

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में शहीद हुए इंस्पेक्टर टी एलेक्स लालमिनलुन के पार्थिव शरीर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी आरके मिश्रा ने कंधा दिया। डीजी ने जवानों को दिए संदेश में कहा, ''यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, हतोत्साहित न हों, हम मजबूती से आपके पीछे हैं।''

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बिना उकसावे के लगातार सीमा से सटे इलाकों में संघर्ष विराम तोड़ रहा है। सोमवार (1 अप्रैल) की रात पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम तोड़ते हुए ऐसे इलाकों को निशाना बनाया गया जहां आम नागरिक रहते हैं। पाक की इस नापाक करतूत में बीएसएफ इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे और एक पांच साल की बच्ची की जान चली गई थी। पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में चार लोग घायल हो गए जिन्हें राजौरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान की इस हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को भारी नुकसान हुआ। मंगलवार (2 अप्रैल) को पाकिस्तानी सशस्त्रबलों की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें बताया कि उसके रावलकोट और रकचकरी सेक्टर में भारतीय गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई। वहीं, भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सेना भारी नुकसान को कम बता रही है, क्योंकि उसके मारे गए जवानों की संख्या तीन से ज्यादा है। 

एएनआई के मुताबिक मंगलवार (2 अप्रैल) को एकबार फिर पाकिस्तान पुंछ के शाहपुर और करणी सेक्टर में सीजफायर तोड़ा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज