लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस का आरोप, बीजेपी पर हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाने वालों ने खरीदा पूरा अस्तबल

By स्वाति सिंह | Updated: November 26, 2019 16:26 IST

फड़नवीस ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने बाद अजित पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हम आपका साथ देंगे। जिससे राज्य में एक स्थाई सरकार बन सके।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया हैफड़नवीस ने कहा हमने विधायकों को खरीदने की कोशिश नहीं की है।

देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है और मैं राज्यपाल को इस्तीफा देने जा रहा हूं। फड़नवीस ने कहा हमने विधायकों को खरीदने की कोशिश नहीं की है। जिन लोगों ने हमपर हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने खुद पूरा का पूरा अस्तबल ही खरीद लिया है।

फड़नवीस ने कहा 'महाराष्ट्र की जनता ने शिवसेना-बीजेपी को बहुमत दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अपना रुख बदल लिया। हमने कभी भी ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले का वादा नहीं किया था। चुनाव से पहले ही अमित शाह ने साफ किया था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा। सीटें देख कर शिवसेना ने अपना रुख बदल लिया था, हमसे बात करने की बजाय उन्होंने कांग्रेस-एनसीपी से बात की।'

फड़नवीस ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने बाद अजित पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हम आपका साथ देंगे। जिससे राज्य में एक स्थाई सरकार बन सके। लेकिन जब बहुमत साबित करने की बात आई तो अजित पवार ने मुझसे मिलकर कहा मैं गठबंधन जारी नहीं रख सकता और अलग होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास बहुमत नहीं है।

शिवसेना पर हमला करते हुए फड़नवीस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नई सरकार अच्छा काम करेगी और हम मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता लाचारी में सोनिया गांधी के सामने नतमस्तक हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि तीन पहियों वाली सरकार चलना काफी मुश्किल है। सत्ता की भूख इतनी है कि अब शिवसेना के नेता भी सोनिया गांधी के साथ सहयोगी होने को तैयार हैं।

मालूम हो कि महाराष्ट्र संकट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कल यानी 27 नवंबर को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार (23 नवंबर) को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह