लाइव न्यूज़ :

Devendra Fadnavis Oath: महाराष्ट्र में बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति?, देवेंद्र फडणवीस ने कहा- 5 साल तक स्थिर सरकार देंगे, एकनाथ शिंदे बोले- हरसंभव सहयोग दूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 22:13 IST

Devendra Fadnavis Oath: नयी मंत्रिपरिषद का विस्तार राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले किया जाएगा, जो इस महीने के अंत में नागपुर में आयोजित किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सामाजिक, बुनियादी ढांचे, औद्योगिक क्षेत्रों में समान गति से आगे बढ़ेगा।विशेष सत्र के दौरान नौ दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति होगी।

Devendra Fadnavis Oath: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले पांच साल तक प्रदेश में स्थिर सरकार देंगे और उनके नेतृत्व में राज्य में बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में लोगों का जनादेश उनकी उम्मीदों और प्यार को दर्शाता है तथा वह उनकी उम्मीदों का दबाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सामाजिक, बुनियादी ढांचे, औद्योगिक क्षेत्रों में समान गति से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात दिसंबर से शुरू होने वाले सदन के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान नौ दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। फडणवीस ने कहा कि नयी मंत्रिपरिषद का विस्तार राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले किया जाएगा, जो इस महीने के अंत में नागपुर में आयोजित किया जाएगा। 

फडणवीस को हरसंभव सहयोग देंगे, टीम के रूप में काम करेंगे: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हर संभव सहयोग देंगे और एक टीम के रूप में काम करेंगे। शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को बहुत सफल बताया।

शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री को हरसंभव सहयोग दूंगा। हम एक टीम के रूप में काम करेंगे।’’ सीएम (मुख्यमंत्री) और डीसीएम (उपमुख्यमंत्री) शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शिंदे ने कहा कि उन्होंने ‘‘आम आदमी’’ के रूप में काम किया और अब ‘‘आम आदमी के लिए समर्पित’’ रहेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया