लाइव न्यूज़ :

सीएम पद से इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने कहा- दिल्ली में बैठे देवेंद्र फड़नवीस के मास्टरों के चेहरे पर है ये तमाचा

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2019 16:45 IST

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।

Open in App

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ऊपर करारा हमला बोला है। कांग्रेस ने इसको संवैधानिक लोकतंत्र की जीत बताया है। केसी वेणुगोपाल ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार के इस्तीफे पर कहा है कि यह बीजेपी आलाकमान के चेहरे पर तमाचा है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे को लेकर कहा है कि यह संवैधानिक लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने सोचा था कि हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए वे सरकार बना सकते हैं। यह न केवल देवेंद्र फड़नवीस की विफलता है, बल्कि दिल्ली में बैठे उनके मास्टरों के चेहरे पर एक तमाचा भी है।

उन्होंने कहा कि आज शाम तीनों (शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी) दल एक संयुक्त बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि उद्धव ठाकरे को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि जो तय नहीं हुआ था वो हमारे सर पर लादा गया। हम किसी के साथ ही जा सकते हैं। हमने तय किया किया जो चुनाव से पहले तय नहीं हुआ वो हम नहीं करेंगे। शिवसेना ने हमसे चर्चा करने के बजाए एनसीपी कांग्रेस के पास गए। हमारे पास बहुमत नहीं है। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को शक्ति परीक्षण करवाने के लिए आदेश दिया। शीर्ष अदालत के आदेश का शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने स्वागत किया और कहा कि सच्चाई की जीत होगी और बीजेपी पराजित होगी। 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया। एनसीपी और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह