लाइव न्यूज़ :

भाजपा के उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी समर्थकों का प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 16:44 IST

Open in App

कोलकाता, 16 मार्च पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों के भाजपा कार्यकर्ताओं का यहां पार्टी के प्रदेश चुनाव कार्यालय के बाहर मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहा जिससे पार्टी के पुराने एवं नये कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है।

केनिंग वेस्ट, मगराहट, कुलटली, जोयनगर और बिष्णुपुर के भाजपा कार्यकर्ता सुबह से यहां हस्टिंग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके बीच अक्सर झड़प भी हो जा रही है और पुलिस को दखल देना पड़ रहा है।

केनिंग वेस्ट के एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि केनिंग वेस्ट सीट से अर्णब रॉय की उम्मीदवारी तत्काल वापस हो। वह बस पांच दिन पहले ही तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए और उन्हें नामांकन दे दिया गया। ’’

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में शामिल रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को भाजपा ने टिकट दे दिया।

लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता रहे मगराहट के रोनी मन्ना ने कहा, ‘‘ यदि उम्मीदवार तत्काल वापस नहीं लिये जाते हैं, हम यूं ही बैठे रहेंगे और पार्टी का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे ।’’

कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य द्वार से बैरीकेड हटाने और कार्यालय परिसर में दाखिल होने का प्रयास किया तब पुलिस को दखल देना पड़ा।

भाजपा के चुनाव कार्यालय एवं राज्य के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन रविवार शाम से जारी है जब पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के लिए 63 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल