लाइव न्यूज़ :

महिला कांग्रेस सदस्यों का प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:15 IST

Open in App

महिला कांग्रेस की सदस्य रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास एकत्रित हुईं।हालांकि, बाद में उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया।महिला कांग्रेस की सदस्य अपराह्न करीब 1.30 बजे प्रधानमंत्री आवास के पास जमा हुईं और आगे बढ़ने का प्रयास किया। वे अपने साथ काले गुब्बारे ली हुई थीं और सरकार के खिलाफ नारे लगा रही थीं।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को एक बस में डालती नजर आ रही हैं।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुल 24 महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया और इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि वे रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास गई थीं।धवन ने कहा, ‘‘हम वहां रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आंदोलन करने गए थे। हमने विरोध के तौर पर हवा में छोड़ने के लिए काले गुब्बारे ले रखे थे। देश में व्यापक बेरोजगारी है और लोगों की नौकरियां जा रही हैं और मोदी सरकार राहत मुहैया कराये जाने की बजाय द्वारा बार-बार कीमतों में बढ़ोतरी करके लोगों का जीना मुश्किल कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय और दिल्ली इकाइयों की अन्य पदाधिकारियों सहित प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज