लाइव न्यूज़ :

पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा में हुआ प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 सितंबर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकारी पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के उन संविदा कर्मचारियों के समर्थन में राज्य भर के बस डिपो पर दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया, जो अपनी नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी समन्वय समिति के आह्वान पर अंबाला, सिरसा, हिसार और कैथल समेत कई जगहों पर धरना प्रदर्शन किया गया।

हरियाणा रोडवेज के यूनियन नेताओं ने कहा कि उन्होंने डिपो के महाप्रबंधकों को ज्ञापन भी दिए जो पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को संबोधित थे। यूनियन के एक नेता ने कहा कि उन्होंने सिंह से पिछले लगभग 10 वर्षों से काम कर रहे संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने और पंजाब रोडवेज के बेड़े में और बसें शामिल करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी मांगें वाजिब हैं और हमें उम्मीद है कि पंजाब सरकार उनकी मांगों को स्वीकार करेगी।’’

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारी छह सितंबर को अपनी नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। लगभग 8,000 संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

नौकरियों को नियमित करने के अलावा, प्रदर्शनकारी यह भी मांग कर रहे हैं कि रोडवेज बसों की संख्या वर्तमान में लगभग 2,500 है जिसे बढ़ाकर कम से कम 10,000 किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज