लाइव न्यूज़ :

CAA के खिलाफ बेंगलुरु में प्रदर्शन, ''कश्मीर मुक्ति'', ''दलित मुक्ति'' पोस्टर थामे महिला को लिया हिरासत में

By भाषा | Updated: February 21, 2020 15:58 IST

बेंगलुरु में ही सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे, जिसके खिलाफ शुक्रवार को हिंदू जागरण वेदिके ने प्रदर्शन आयोजित किया था। इसी दौरान ''कश्मीर मुक्ति'', ''दलित मुक्ति'' नारे लिखे पोस्टर हाथ में थामे प्रदर्शनकारियों के बीच बैठी महिला दिखाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देअंग्रेजी और कन्नड़ में ''कश्मीर मुक्ति'', ''दलित मुक्ति'' और ''मुस्लिम मुक्ति'' नारे लिखे थे।मजिस्ट्रेट अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

बेंगलुरु में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान ''कश्मीर मुक्ति'', ''दलित मुक्ति'' पोस्टर थामे महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इससे एक दिन पहले बेंगलुरु में ही सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे, जिसके खिलाफ शुक्रवार को हिंदू जागरण वेदिके ने प्रदर्शन आयोजित किया था। इसी दौरान ''कश्मीर मुक्ति'', ''दलित मुक्ति'' नारे लिखे पोस्टर हाथ में थामे प्रदर्शनकारियों के बीच बैठी महिला दिखाई दी।

शहर के पुलिस प्रमुख भास्कर राव ने कहा कि वेदिके के सदस्यों ने महिला को वहां से चले जाने को कहा, जिसके बाद उसे वहां से हटा दिया गया। राव ने पत्रकारों से कहा, ''महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है। हम उसके बारे में जानकारी जुटाएंगे, कि वह कहां रहती है और उसके पीछे कौन है।''

राव ने कहा कि उसने नारेबाजी नहीं की। उसके हाथ में जो पोस्टर थे, उनमें अंग्रेजी और कन्नड़ में ''कश्मीर मुक्ति'', ''दलित मुक्ति'' और ''मुस्लिम मुक्ति'' नारे लिखे थे। यह पूछे जाने पर कि क्या उसे गिरफ्तार किया जाएगा, तो आयुक्त ने कहा कि जांच होने दीजिये।

उन्होंने कहा, ''यह कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि उसे कुछ समय पहले ही हिरासत में लिया गया है।'' इससे पहले बृहस्पतिवार को सीएए के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की मौजूदगी में अमूल्या लियोना नामक महिला ने तीन बार ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे लगाए थे, जिसकी औवेसी ने तुरंत निंदा की।

मंच से उतारे जाने के बाद उसे राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और मजिस्ट्रेट अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल