लाइव न्यूज़ :

वंचितों को आगे बढ़ाने से मजबूत होगा लोकतंत्र : गहलोत

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:17 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शिक्षा ही विकास का प्रमुख आधार है और योग्यशाला जैसे कार्यक्रमों से शिक्षा से वंचित बच्चों को पढ़ने का मौका मिल सकेगा। गहलोत शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के 77वें जन्मदिवस के अवसर एनएसयूआई द्वारा संचालित ‘योग्यशाला’ का एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्न्ता की बात है कि एनएसयूआई ने उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ‘योग्यशाला’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वंचित और जरुरतमंदों को आगे बढ़ाने के ऐसे प्रयास ही लोकतंत्र को मजबूती देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दृष्टि से सभी जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित करने की शुरुआत की थी। उनकी मंशा थी कि अमीर-गरीब का भेद किए बिना सभी को बेहतर शिक्षा मिले। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि योग्यशालाओं का सफल संचालन कर एनएसयूआई ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस समाज सेवा की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG 2026 रद्द होने पर NSUI का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज