लाइव न्यूज़ :

बड़े हवाईअड्डों पर उद्घोषणा शुरू करने की मांग, सांसद ने कहा-मैं स्वयं भुक्तभोगी हूं, मेरी उड़ान जा चुकी थी, मैं नहीं जा पाई

By भाषा | Updated: February 7, 2020 14:32 IST

शून्यकाल में अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यानंद ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के महानगरों में हवाई अड्डों पर उड़ान संबंधी उद्घोषणाएं नहीं की जातीं क्योंकि बड़े हवाईअड्डों को शांत घोषित कर दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्घोषणाएं नहीं होने की वजह से यात्रियों को उनकी उड़ान के आने जाने का पता ही नहीं चल पाता। सभापति एम वेंकैया नायडू ने खान से कहा कि वह उन्हें इस मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दें।

देश के महानगरों में हवाई अड्डों को शांत घोषित किए जाने के कारण, उड़ान संबंधी उद्घोषणाएं नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए राज्यसभा में शुक्रवार को एक सदस्य ने मांग की कि जनहित में ये उद्घोषणाएं की जानी चाहिए।

शून्यकाल में अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यानंद ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के महानगरों में हवाई अड्डों पर उड़ान संबंधी उद्घोषणाएं नहीं की जातीं क्योंकि बड़े हवाईअड्डों को शांत घोषित कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा ‘‘उद्घोषणाएं नहीं होने की वजह से यात्रियों को उनकी उड़ान के आने जाने का पता ही नहीं चल पाता। जब तक वह सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद बोर्डिंग गेट पर पहुंचते हैं, उनकी उड़ान रवाना हो चुकी होती है। ऐसे में यात्रियों को होने वाली परेशानी का अनुमान लगाया नहीं जा सकता।’’

विजिला ने कहा ‘‘मैं स्वयं इसकी भुक्तभोगी हूं, मेरी उड़ान जा चुकी थी और उद्घोषणा न होने की वजह से मुझे पता नहीं चल पाया।’’ अन्नाद्रमुक सदस्य विजिला ने मांग की कि देश के महानगरों में हवाई अड्डों पर उड़ान संबंधी उद्घोषणाएं की जानी चाहिए ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

सपा के जावेद अली खान ने शिकायत की कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी के लिए जनपद स्तर पर गठित दिशा समितियों में न तो अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को बुलाया जाता है और न ही अल्पसंख्यकों की योजनाओं को समीक्षा के लिए लिया जाता है।

इस पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने खान से कहा कि वह उन्हें इस मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दें। बीजद के सस्मित पात्रा ने ओडिशा में जलसंकट का मुद्दा शून्यकाल के दौरान उठाया। उन्होंने कहा कि पोलावरम परियोजना की वजह से राज्य के किसानों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है क्योंकि उनकी जमीन डूब क्षेत्र में आ रही है। पात्रा ने आरोप लगाया कि महानदी पर छत्तीसगढ़ में चल रही अवैध परियोजनाओं की कीमत ओडिशा के किसान चुका रहे हैं।

भाजपा के लेफ्टिनेंट जनरल डॉ डी पी वत्स ने फास्टैग से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा में कई वाहन ऐसे हैं जिनके पास फास्टैग हैं और उन्हें पथकर देने में दिक्कत नहीं होती। लेकिन कई वाहनों को अब तक फास्टैग नहीं मिल पाया है।

डॉ वत्स ने कहा ‘‘फास्टैग न मिल पाने की वजह से वाहनों को नगद में पथकर का भुगतान करना होता है और टोल मैनेजर नियमों का हवाला देकर इसकी अनुमति नहीं देते। नतीजा वाहनों की लंबी कतार के रूप में सामने आता है।’’

उन्होंने मांग की कि सरकार को थोड़ा लचीलापन अपनाना चाहिए, खास कर कार्यालय के समय पर। कांग्रेस के हुसैन दलवई ने महात्मा फुले से जुड़ा मुद्दा उठाया। हालांकि वह शून्यकाल के दौरान बोलने के लिए तय तीन मिनट की समयसीमा की समाप्ति के बाद तथा सभापति एम वेंकैया नायडू के टोकने के बाद भी बोलते रहे। तब सभापति ने कहा कि अब सदस्य को एक सप्ताह तक बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसददिल्लीएआईडीएमकेएयर इंडियाहरदीप सिंह पुरीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज