लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में संक्रमण के मामले कम होने के बीच रक्षाबंधन पर घरों से निकले दिल्लीवासी

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:37 IST

Open in App

दिल्ली में कोविड-19 के मामले कम होने और पाबंदियों में ढील के साथ रविवार को अनेक लोग रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने रिश्तेदारों से मिलने गए और इस बार पर्व की रौनक पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही। शहर में तिलक नगर और पीतमपुरा समेत कई जगहों से यातायात जाम की खबरें आईं। दिल्ली यातायात पुलिस ने भी जाम में फंसे लोगों के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘‘त्योहार की वजह से यातायात अधिक है’’। दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से मृत्यु का एक भी मामला सामने नहीं आया। लगातार दूसरे दिन संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई। वहीं संक्रमण के 19 नये मामले सामने आये जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं। कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने सावधानी बरतते हुए घर में ही पर्व मनाया। आईटी पेशेवर स्वाति सिंह ने बताया कि उनके परिवार को अभी पूरी तरह टीका नहीं लगा है इसलिए उन्होंने घर में रहकर ही रक्षा बंधन मनाया।कुछ लोगों ने राखी के इस त्योहार पर अपने रिश्तेदारों के घर जाकर उनसे मुलाकात की जिनके घर में महामारी की वजह से किसी की जान चली गयी। फोटोग्राफर अंकित गौतम के मामा की मई महीने में जमशेदपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से जान चली गयी थी। गौतम अपने परिवार के साथ जमशेदपुर उनके घर गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं; ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो कटेगा चालान, दिल्ली की सड़कों पर 3,000 पुलिसकर्मी तैनात

भारतDelhi Traffic Alert: संडे को घर को निकलने से पहले चेक करें ट्राफिक एडवाइजरी, अफ्रीका और जिम्बाब्वे मैच के चलते ये रास्ते बंद

भारतदिल्ली में आज ये रास्ते बंद, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक प्रतिबंध लागू; जानें दिल्ली पुलिस ने क्या दी ट्रैफिक एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम