लाइव न्यूज़ :

Delhi Yamuna River: 1978 का रिकॉर्ड टूटा, रात 9 बजे 207-95 मीटर पर, एलजी-सीएम ने बैठक बुलाई, दिल्ली यातायात पुलिस ने परामर्श जारी किया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 12, 2023 21:43 IST

Delhi Yamuna River: केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर बुधवार सुबह चार बजे 2013 के बाद पहली बार 207 मीटर के निशान को पार कर गया।

Open in App
ठळक मुद्देनदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।हथिनीकुंड बैराज से पानी सीमित गति में छोड़ा जाए।

Delhi Yamuna River: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जल स्तर 207.95 मीटर दर्ज किया गया है। रात 9 बजे की रिपोर्ट है। रात में और बढ़ने की संभावना है।  इससे पहले 1978 में नदी का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंचने का रिकॉर्ड था। यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण नदी किनारे स्थित कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

दिल्ली सरकार ने कहा कि पुराने रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर रात 9 बजे यमुना नदी का वर्तमान जल स्तर 207.95 मीटर है। रात 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से 1,47,857 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। निकासी और बचाव कार्य के लिए 45 नावें ड्यूटी पर लगाई गई हैं। सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की कुल 12 टीमें भी तैनात की गई हैं।

 

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर बृहस्पतिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। यह जानकारी राज निवास के अधिकारियों ने दी। सक्सेना ने यमुना नदी का निरीक्षण करते हुए संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों को तैनात किया गया है।

निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों को निकाला जाएगा। सक्सेना ने उम्मीद जतायी कि अगले कुछ दिनों में यमुना का जलस्तर कम हो जाएगा क्योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाना कम हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक आपातकालीन बैठक बुलायी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के आसपास के इलाकों में बने मकान और बाजारों में पानी घुसने के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। बाढ़ जैसे हालात के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में बुधवार को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी।

राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को जलभराव, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और कांवड़ यात्रा के चलते बुधवार को भारी जाम का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश और हरियाणा की ओर से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने परामर्श जारी किया है।

रुक-रुककर हो रही बारिश को देखते हुए विमान परिचालन कंपनियों ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। विस्तारा ने ट्वीट किया, ‘‘इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के रास्ते में आज वाहनों की भारी संख्या और उनकी रफ्तार धीमी रहने की संभावना है। ऐसे में उपभोक्ता यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।’’

प्राधिकरण द्वारा जारी सलाह में कहा गया है कि यमुना नदी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, इसलिए लोगों को बिजली के तारों से दूर रहना चाहिए और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करना चाहिए। हथिनीकुंड बैराज से हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है।

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा और सड़क एवं रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया। दिल्ली के जलमंत्री सौरभ भारद्धाज ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली सरकार स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उत्तर-पश्चिम भारत में सप्ताहांत में लगातार बारिश हुई।

टॅग्स :दिल्लीबाढ़दिल्ली सरकारविनय कुमार सक्सेनाअरविंद केजरीवालमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज