लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाने वाली महिला की मौत, पंजाब की थी महिला

By भाषा | Updated: April 15, 2022 07:27 IST

दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से महिला ने गुरुवार को छलांग लगा दी थी। सीआईएसएफ के जवानों ने तब कंबल फैलाकर उसे बचा लिया था। महिला को चोटें आई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App

नयी दिल्ली: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के 40 फुट ऊंचे प्लेटफॉर्म से गुरुवार की सुबह छलांग लगाने वाली पंजाब की महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उक्त जानकारी दी। मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे जब यात्रियों ने इस महिला को प्लेटफार्म नंबर दो के किनारे पर खड़ा देखा तब उन्होंने सीआईएसएफ को सूचित किया।

 सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और वे महिला को यह घातक कदम नहीं उठाने के लिए मनाने लगे। लेकिन उसी समय वह युवती नीचे कूद गयी और नीचे मौजूद सीआईएसएफ एवं अन्य ने कंबल फैलाकर उसे बचा लिया। केंद्रीय औद्योगिक रिजर्व बल (सीआईएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ऊंचाई से गिरने की गंभीरता के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।’’

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में बताया, ‘‘उसने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन सीआईएसएफ के कर्मियों और अन्य ने उसे बचा लिया। उसे गंभीर अवस्था में पास के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि 20-22 साल की यह युवती पंजाब की है और अपुष्ट खबरों के मुताबिक वह वह न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है। इस बीच इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला