लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिर 'हीटवेव' की वापसी, लू का प्रकोप देखते हुए येलो अलर्ट जारी, जानें कब तक मिलेगी राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 13:18 IST

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी में शनिवार को मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शनिवार को मंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रविवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 'लू' चलने की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। फिलहाल भीषण गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है, चार से पांच दिन बाद मौसम में सुधार की उम्मीद।

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को 'लू' चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया और फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

लू के प्रकोप के चलते येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा, नजफगढ़, जाफरपुर और रिज में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.9 डिग्री सेल्सियस, 46.5 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने रविवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 'लू' चलने की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। 

मौसम संबंधी अलर्ट के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चार रंग कोड का उपयोग करता है, जिसमें ग्रीन (कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), येलो (देखें और अपडेट रहें), ओरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई करें) शामिल हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार से पांच दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, लिहाजा तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में तपा रही गर्मी 

दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई और हिस्सों में भी गर्मी कहर बरपा रही है। इस बीच 7 जून से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधि में वृद्धि की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तीव्र वर्षा हो सकती है।

गौरतलब है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर 'हीटवेव' घोषित की जाती है। आईएमडी के अनुसार यदि सामान्य से तापमान 6.4 डिग्री से अधिक है तो उसे गंभीर हीटवेव माना जाता है। अगर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है तो भी भीषण लू की घोषणा की जाती है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :दिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआरमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

भारतVIDEO: उत्तम नगर से गुरुग्राम तक बारिश-ओलावृष्टि, लोगों को गर्मी से राहत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज