लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बदल रहा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने आज शाम बारिश की जताई संभावना

By भारती द्विवेदी | Updated: June 20, 2018 16:12 IST

कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है तो कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदा-बांदी होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जून: लगातार एक महीने से देश भर में लोग गर्मी से परेशान है। उमस भरी गर्मी और लू भरी हवा से लोगों को खासा दिक्कत हो रही है। दिल्ली में भी मौसम का मिजाज पल-पल बदलता दिख रहा है। बुधवार की सुबह से दिल्ली में कभी तेज धूप तो कभी बादल घिरते दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज देर शाम तक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने वाली है। कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है तो कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदा-बांदी होगी। बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर हवा के स्तरों में सुधार होगा।

नमो ऐप के जरिए किसानों से रूबरू हुए पीएम मोदी, कहा-मेरे लिए ये दुर्लभ क्षण है

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में पूरे देश भर में मौसम का मिजाज बदलेगा। देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। तो कई जगहों पर धूल भरी आंधी आने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग ने 22 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में किस दिन कैसा मौसम रहेगा ये भी बताया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून को असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाके और अंडमान-निकोबार के इलाकों में बारिश होगी। वहीं कोंकण और गोवा में भी तेज बारिश की संभावना है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में देश के कई हिस्सों में आंधी-पानी के साथ-साथ बारिश का कहर बरपा था। जिसमें अलग-अलग हिस्सों में कितने लोगों की जान चली गई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें  

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला