लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने किया बुरा हाल, नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, घरों में दुबके लोग!, हीटवेव चेतावनी जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 22, 2023 19:04 IST

Delhi Weather: आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति कम होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देआयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।नरेला और पीतमपुरा में क्रमश: 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Delhi Weather: उत्तर भारत में गर्मी ने बुरा हाल कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हीटवेव चेतावनी जारी किया है। दिल्ली के नजफगढ़ में आज सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नरेला और पीतमपुरा में क्रमश: 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति कम होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, “अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है। जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी।

हिमाचल प्रदेश: मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को दस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 23 और 24 मई को तेज हवाओं के साथ आंधी आने, बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग ने राज्य के दस जिलों में इसके लिये 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

साथ ही मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने और बिजली चमकने को लेकर 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक वर्षा होगी।

विभाग ने चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने किसानों को फसलों पर ओला-रोधी जाल का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही विभाग की तरफ से सलाह दी गई है कि वे फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव के समय में बदलाव करें।

विभाग के मुताबिक, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक औसत न्यूनतम तापमान सामान्य 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक आदिवासी बहुल लाहौल तथा स्पीति जिले का केलांग रविवार की रात सबसे ठंडा रहा, और यहां का न्यूनतम तापमान रविवार को 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमदिल्लीNCRमौसम रिपोर्टहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह