लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: IB अफसर का शव मिलने पर कपिल मिश्रा ने कहा- AAP नेता के घर से पत्थर, पेट्रोल बम फेंकने वाले लड़कों ने की हत्या 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 26, 2020 15:41 IST

Delhi Violence: आईबी अफसर अंकित शर्मा चांद बाग इलाके में रहते थे और शायद पथराव में उनकी जान गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा मामले में बुधवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।आईबी अफसर के शव मिलने को लेकर बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा मामले में बुधवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, खुफिया ब्यूरो का एक कर्मचारी दिल्ली के दंगा ग्रस्त इलाके चांद बाग में बुधवार को मृत पाया गया, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है, 'आईबी अफसर अंकित शर्मा की दंगों में हत्या करके नाले में लाश फेंक दी गई। आम आदमी पार्टी के नेहरू विहार के निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर से लड़के निकले और अंकित शर्मा को घसीट कर मारते हुए ले गए। ताहिर हुसैन के घर से गोलियां-पेट्रोल बम लगातार चलाए गए।'

उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर कहा, 'देखिए आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन का घर, छत से लगातार पत्थर, पेट्रोल बम चलाए गए। बाद में इन्ही लड़कों ने आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या कर लाश नाले में फेंकी। ताहिर हुसैन गिरफ्तार हों और उसका फोन चेक हो, लोगों का कहना है वो लगातार केजरीवाल से बात कर रहा था।' 

अधिकारियों ने बताया कि अंकित शर्मा चांद बाग इलाके में रहते थे और शायद पथराव में उनकी जान गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, वह इंटेलिजेंस ब्यूरो के साथ सुरक्षा सहायक के रूप में काम कर रहे था। दिल्ली में फैली हिंसा के दौरान मंगलवार शाम से ही उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।

इधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्थिति 'चिंताजनक' हो गई है और अब सेना को बुलाया जाना चाहिए क्योंकि पुलिस 'हालात काबू में करने में नाकाम' है। मंगलवार को मृतक संख्या 13 थी। बता दें, सोमवार रात के बाद आगजनी, तनाव की घटनाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी सुलगती रही और मंगलवार को चांदबाग, भजनपुरा, गोकलपुरी, मौजपुर, कर्दमपुरी और जाफराबाद जैसे कई इलाकों में दो समूहों के लोगों के बीच संघर्ष तेज होता दिखा जिनके पास पेट्रोल बम भी थे और आगजनी की। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीदिल्ली क्राइमकैब प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी