लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: गृह राज्य मंत्री ने कहा- मोदी सरकार साजिश का खुलासा करने के लिए तह तक जाएगी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 1, 2020 12:36 IST

दिल्ली हिंसा को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार कार्रवाई कर सकती है। भारत सरकार में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी रविवार (1 मार्च) को कहा कि अगर हिंसा के पीछे किसी का हाथ पाया जाता है तो सरकार साजिश का हर हाल में साजिश का खुलासा करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार के मंत्री ने कहा कि दंगा भड़काने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद में दिल्ली हिंसा को लेकर कहा, ''अगर किसी ने दंगा भड़काया है तो सरकार साजिश का खुलासा करने के लिए तह तक जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है..।''

नरेंद्र मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद में दिल्ली हिंसा को लेकर कहा, ''अगर किसी ने दंगा भड़काया है तो सरकार साजिश का खुलासा करने के लिए तह तक जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मैं फिर से दोहराता हूं कि सीएए किसी भारतीय की नागरिकता लेने के लिए नहीं है, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में सताए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है।''

इसी के साथ उन्होंने कहा, ''पिछले हफ्ते के दौरान हमने दिल्ली में अशांति देखी। दुर्भाग्य से कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान और संपत्ति खो दी, जिसमें एक बहादुर कांस्टेबल भी शामिल था। आग में घी डालने के लिए राजनीतिक दलों, सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग द्वारा अफवाहें फैलाई गईं।''

बता दें कि दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा और यमुना विहार इलाकों में भड़के दंगों में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। चूंकि अभी लापता लोगों का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है इसलिए मृतकों की संख्या में इजाफे की आशंका बनी हुई है। 

काफी मशक्कत के बाद इलाकों में शांति कायम करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। इस दौरान हिंसा की आग में कई परिवार उजड़ गए हैं। कई लोग लापता परिवारवालों की खातिर मुर्दाघरों के चक्कर लगा रहे हैं। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार रविवार से हिंसा पीड़ितों के घरवालों को मुआवजा दे रही है। 

दिल्ली हिंसा को लेकर आप नेता ताहिर हुसैन और भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर आरोप लग रहे हैं। ताहिर हुसैन के घर से हिंसा फैलाने वाला सामान भी बरामद हुआ। वहीं, सीएम केजरीवाल का कहना है कि अगर उनकी पार्टी का कोई नेता हिंसा में संलिल्प पाया जाए तो उसे दोगुनी सजा दी जाए।

टॅग्स :दिल्ली हिंसामोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील