लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः सीएम केजरीवाल बोले, कितने दुकानें जली, कितने घर जले, कल तक मिल जाएगी जानकारी, 25 हजार रुपये की मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 18:52 IST

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक की है। हमारा पहला लक्ष्य लोगों की जिंदगी सामान्य हो, हिंसा की अब कोई ख़बर नहीं आ रही, आपस में सभी समुदायों के बीच भाईचारा कायम हो यही हमारा लक्ष्य है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा से प्रभावित क्षेत्र हैं उनमें हमने SDMs को पहचान करने के लिए कहा गया है कि कितने दुकानें जली, कितने घर जले।केजरीवाल ने घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब तक दंगा प्रभावित इलाके से 69 फॉर्म मिले हैं। उन्हें कल तक 25 हजार रुपये की मदद मिल जाएगी। 

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक की है। हमारा पहला लक्ष्य लोगों की जिंदगी सामान्य हो, हिंसा की अब कोई ख़बर नहीं आ रही, आपस में सभी समुदायों के बीच भाईचारा कायम हो यही हमारा लक्ष्य है। हिंसा से प्रभावित क्षेत्र हैं उनमें हमने SDMs को पहचान करने के लिए कहा गया है कि कितने दुकानें जली, कितने घर जले। कल तक आपको इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने शांति और पुनर्वास के लिए अनेक कदम गिनाये जहां 42 लोग मारे जा चुके हैं और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि जिन लोगों के घर जला दिये गये उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार दंगों से प्रभावित हुए छात्रों को निशुल्क किताबें तथा स्कूली परिधान मुहैया कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी घायल निजी अस्पताल में उपचार कराता है तो उसका सारा खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा परिवार के किसी नाबालिग सदस्य को खोने पर पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि, वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 20 हजार रुपये, अनाथ हुए बच्चों को तीन लाख रुपये दिये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आगजनी में नष्ट हुए आवश्यक दस्तावेज फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि दंगा प्रभावित लोगों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सेवाएं चालू हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर पूरी तरह नष्ट हो गये हैं उन्हें पांच लाख रुपये दिये जाएंगे। इनमें एक लाख रुपये किरायेदारों को दिया जाना भी शामिल है।

Delhi CM Arvind Kejriwal on #DelhiViolence: 4 Sub-Divisions got affected during #DelhiViolence & there are about 18 SDMs in these sub-divisions. All of them have inspected their respective areas and they are identifying the houses/shops that got damaged during the violence. https://t.co/cMwxe4VHTs

— ANI (@ANI) February 29, 2020

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीजाफराबाद हिंसानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली क्राइमएसएन श्रीवास्तव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज