लाइव न्यूज़ :

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, लेटलतीफ हुई एक दर्जन ट्रेनें

By भाषा | Updated: January 18, 2019 09:20 IST

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-दिल्ली दुरंतो, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित उत्तर की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनें औसतन 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके चलते दिल्ली में सुबह काफी ठंडी रही। ठंड के साथ कोहरा भी छाया हुआ था। शीतलहर का प्रकोप न केवल दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी काफी ठंड दर्ज की गई। इसकी वजह से दिल्ली में कई सारी ट्रेनें देर चल रही हैं  

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-दिल्ली दुरंतो, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित उत्तर की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनें औसतन 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। सफदरजंग इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 400 मीटर थी, जबकि साढ़े सात बजे पालम में दृश्यता 250 मीटर थी। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी थी।

पंजाब, हरियाणा में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में ठंड का कहर लगातार जारी है । 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अमृतसर राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पंजाब में, आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस, हलवारा 1.9, बठिंडा में 3 और फरीदकोट में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में ठिठुरनभरी सर्दी

उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण बर्फीली हवा चलने से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गलन और ठिठुरनभरी सर्दी पड़ रही है।

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुछ दिन पहले उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में खासा हिमपात हुआ है। इस वक्त चल रही उत्तर-पश्चिमी हवा इन्हीं पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही है, जिसकी वजह से गलन महसूस की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन में मौसम साफ है और शुक्रवार से तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी शुरू होगी। करीब तीन-चार दिन तक यह सिलसिला बना रह सकता है। उसके बाद मौसम के फिर करवट लेने का अनुमान है और कई इलाकों में बदली और बारिश के आसार बन सकते हैं।

टॅग्स :कोहरामौसम रिपोर्टदिल्लीउत्तर प्रदेशहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’