लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीलमपुर में CAA का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिसवाले की पिटाई का वीडियो आया सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 17:56 IST

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि कोई गोली नहीं चलाई गई है। केवल आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। स्थिति अब नियंत्रण में है। कुछ पुलिस कर्मी घायल हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो सार्वजनिक परिवहन बसें, एक रैपिड एक्शन फोर्स बस और कुछ बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर टी प्वाइंट पर लोग एकत्र हुए और दोपहर करीब बारह बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े व लाठीचार्ज किया।

सीलमपुर में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। दिल्ली के सीलमपुर में CAA का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि लोग पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया। पुलिस पर पत्थर फेंके। 

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि कोई गोली नहीं चलाई गई है। केवल आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। स्थिति अब नियंत्रण में है। कुछ पुलिस कर्मी घायल हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो सार्वजनिक परिवहन बसें, एक रैपिड एक्शन फोर्स बस और कुछ बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

सीलमपुर इलाके में मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया जब स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और कई बसों को नुकसान पहुंचाया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े व लाठीचार्ज किया। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर टी प्वाइंट पर लोग एकत्र हुए और दोपहर करीब बारह बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी सीलमपुर से जाफराबाद की ओर बढ़ रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सरकार के विरोध में नारे लगाए। सीलमपुर चौक पर सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तब उनके बीच संघर्ष हुआ।

प्रदर्शन में शामिल मोहम्मद सादिक ने बताया कि उनका यह विरोध जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई तथा देश में एनआरसी लागू करने के लिए तैयार की जा रही पृष्ठभूमि के खिलाफ है। कासिम नामक एक अन्य व्यक्ति ने कहा ‘‘देश में एनआरसी लागू नहीं होना चाहिए। हमारा विरोध इसी बात को लेकर है। पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है ताकि एनआरसी को देश भर में लागू किया जाए।’’

मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीख रहे आईटीआई के नूर ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के जरिये हिंदू मुसलमानों के बीच दरार पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा ‘‘जामिया में अगर विरोध प्रदर्शन हुआ भी था तो भी पुलिस को लायब्रेरी और परिसर में घुसने का हक नहीं था।’’ जाफराबाद थाने के बाहर भी प्रदर्शन हुआ और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए गए।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019दिल्लीमोदी सरकारअरविन्द केजरीवालजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार