लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बेहोश होकर तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कराए गए भर्ती: आप

By अंजली चौहान | Updated: May 25, 2023 10:40 IST

आप के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को तिहाड़ जेल में चक्कर आने की सूचना मिली है। आप की ओर से कहा गया है कि वह बाथरूम में बेहोश होकर गिए गए।

Open in App
ठळक मुद्देसत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में बेहोश हो गए हैउन्हें दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैंबताया जा रहा है कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आप के सूत्रों के हवाले के बताया गया है कि सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने के कारण वह जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, इस घटना में जैन को मामूली चोटें आई हैं और उनका चेकअप किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में जैन को अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया था क्योंकि जेल में उनकी तबीयत खराब चल रही है।  

गुरुवार को सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने के बाद तिहाड़ जेल के डीजी के मुताबिक, जेल परिसर के सेल नंबर 7 में बंद सत्येंद्र जैन गुरुवार सुबह करीब छह बजे वॉशरूम में गिर गए।

उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कई चिकित्सीय परीक्षण होंगे। डीजी ने यह भी कहा कि सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होनी है।

हाल ही में जांच के लिए अस्पताल गए थे जैन 

मालूम हो कि सोमवार को जैन रीढ़ की हड्डी की समस्या को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जांच के लिए गए थे। 22 मई को सफरदरजंग अस्पताल जैन की रीढ़ की हड्डी की जांच की गई थी।

इस दौरान आप के संजोयक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि सत्येंद्र जैन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और जुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं।

भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह के चेले हैं। जुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी। 

बता दें कि जेल में जब से सत्येंद्र जैन बंद हैं उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बयान दे चुकी है। आप का कहना है कि जेल में रहने के कारण जैन का कारीब 35 किलो वजन घट गया है। वह जेल में अवसाद का शिकार हो चुके हैं। 

टॅग्स :Satyendar Jainआम आदमी पार्टीदिल्लीतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब