लाइव न्यूज़ :

दिल का दौरा पड़ने से बेहतर देश के लिए जान देकर मरना पसंद करूंगा: अन्ना हजारे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 24, 2018 11:05 IST

एक किसान ने कहा, सरकार किसानों को अन्ना आंदोलन में शामिल होने से रोक रही है, लेकिन फिर भी छुपते-छुपाते किसान यहां पहुंच रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्च। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का आंदोलन शुरू हो चुका है। शनिवार को उनके आंदोलन का दूसरा दिन है। लोकपाल, किसानों सहित अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने वाले अन्ना हजारे का कहना है कि वे दिल का दौरा पड़ने की बजाय देश के लिए जान देकर मरना पसंद करेंगे।

अन्ना ने बताया कि बीते चार साल में उन्होंने मोदी सरकार को  43 पत्र लिखे, लेकिन सरकार ने एक भी पत्र का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। मोदी सरकार से लोकपाल औप कृषि संकट पर बातचीत करने के प्रयास का कोई नतीजा नहीं निकला। 

अन्ना आंदोलन की मुख्य मांगअन्ना हजारे ने बताया कि देश का किसान संकट में हैं, उन्हें फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और सरकार उचित मूल्य तय करने की दिशा में कोई काम नहीं कर रही है। मोदी सरकार ने अब तक लोकपाल लागू नहीं किया है।

अन्ना अपने आंदोलन के जरिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति, नए चुनाव सुधार और देश में कृषि संकट को हल करने के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाना अन्ना आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है।

कई राज्यों से पहुंच रहे किसानअन्ना के आंदोलन को समर्थन देने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश व असम सहित कई राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में किसान भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अन्ना ने अपने आंदोलन के दौरान मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आंदोलन में शामिल होने वाले किसानों के सामने मोदी सरकार मुश्किल पैदा कर रही है।

दिल्ली आ रहे किसानों को ट्रेन में नहीं चढ़ने दे रही पुलिसएक किसान ने बताया कि सरकार किसानों को अन्ना के आंदोलन में शामिल होने से रोक रही है। अहमद नगर से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने भूसावल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने से रोक दिया लेकिन कुछ किसान जैसे-तैसे छुपते-छुपाते यहां पहुंचने में सफल रहे।

इसलिए शहीदी दिवस को शुरू किया आंदोलनअन्ना हजारे ने अपने आंदोलन की शुरूआत दिल्ली स्थित रामलीला मैदान से शुक्रवार को  23 मार्च शहीदी दिवस से की है। इस बारे में उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इन शहीदों ने सिर्फ अंग्रेजों से आजादी के लिए नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक शासन के लिए अपना जीवन दांव पर लगाया था। लेकिन क्या हुआ? हमारे देश में अभी भी सही मायने में लोकतंत्र स्थापित नहीं हुआ है।

टॅग्स :अन्ना हजारेदिल्लीकिसान विरोध प्रदर्शनमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब