लाइव न्यूज़ :

Delhi Rains: दिल्ली के कई इलाके में तेज बारिश, उमस से राहत मिलने की उम्मीद, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2022 15:51 IST

Delhi Rains: एक जून से मॉनसून शुरू होने के बाद से 126.7 मिमी के सामान्य के मुकाबले 144.3 मिमी बारिश हुई है। इसमें से 117.2 मिमी बारिश महज 24 घंटे में एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे तक हुई।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया गेट, विजय चौक और राजपथ में तेज बारिश हो रही है। दिल्ली में बारिश के बारे में आईएमडी का पूर्वानुमान बार-बार गलत साबित हुआ। मॉनसून ने 30 जून को ही दिल्ली में दस्तक दे दी थी, लेकिन तब से राष्ट्रीय राजधानीवासी हर रोज बारिश का इंतजार कर रहे थे।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इंडिया गेट, विजय चौक और राजपथ में तेज बारिश हो रही है। लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में सोमवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस मौसम में सामान्य तापमान है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के अनुसार पिछले 10 दिनों में सिर्फ 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने रविवार को कहा था कि दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को बारिश नहीं होने का अनुमान है। सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

झमाझम बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मॉनसून ने 30 जून को ही दिल्ली में दस्तक दे दी थी, लेकिन तब से राष्ट्रीय राजधानीवासी हर रोज बारिश का इंतजार कर रहे थे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) सटीक पूर्वानुमान व्यक्त करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

हालांकि, विशेषज्ञों ने स्वीकार किया कि सटीक स्थानीय पूर्वानुमान देना एक जटिल प्रक्रिया है, लेकिन केंद्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी बार-बार गलत नहीं हो सकती है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 10 दिनों में सिर्फ 2.6 मिमी बारिश दर्ज की है।

राजस्थान में मानसून के जोर पकड़ने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश बूंदी के नैनवां में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से लेकर सोमवार की सुबह के बीच धौलपुर में 12 सेंटीमीटर, जबकि सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 10 सेंटीमीटर पानी बरसा।

विभाग ने बताया कि इस अवधि में सिरोही, बांसवाड़ा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, चूरू, बीकानेर और झुंझुनू समेत कुछ अन्य जिलों में भी कई जगहों पर अच्छी खासी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया और विभिन्न निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि छोटा उदयपुर, पंचमहल (दोनों मध्य गुजरात में) और डांग जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

छोटा उदयपुर के बोडेली तालुका में रविवार को शाम छह बजे तक सिर्फ 12 घंटे में 433 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण उच और हेरान नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और निचले इलाकों में बाढ़ आई गई।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह