ठळक मुद्देअचानक बदला दिल्ली का मौसम, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, देखें वीडियो
दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया है, दोपहर तक मौसम बिलकुल सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर में आसमान में बादल दिखने लगे और तेज बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। ये देखकर शायद दिल्ली वाले हैरान रह गये मगर लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है, एयरपोर्ट और द्वारका से वीडियो सामने आये हैं, जहां झामाझम बारिश और ओले गिरते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर लोग बारिश से बचने के लिए बस स्टैंड के नीचे खड़े दिखाई गिए। फिलहाल मौसम थोड़ा ठंडा जरूर हो गया है, लेकिन इस अचानक बदलाव ने सबको चौंका दिया।