सामने रोहित शर्मा हो तो बल्लेबाजी करने में मजा आता?, मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने कहा-हिटमैन से सीख लेने का मौका नहीं चूकता?

रिकेलटन (83) और रोहित (84) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए मजबूत जोड़ी बनाई है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2026 12:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देपहले विकेट के लिए तीसरी और इस सत्र की दूसरी शतकीय साझेदारी निभाई।आठ गेंद शेष रहते चार विकेट पर 229 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।छठी हार के बाद नौ मैच में चार अंक के साथ 10वें और अंतिम पायदान पर है।

मुंबई:मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने कहा कि वह बल्लेबाजी के अलग-अलग पहलुओं पर रोहित शर्मा से सीख लेने का मौका नहीं चूकते हैं लेकिन यह भारतीय सुपरस्टार कुछ ऐसे शॉट खेलता है जिनके बारे में वह सपने में भी नहीं सोच सकते। रिकेलटन (83) और रोहित (84) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए मजबूत जोड़ी बनाई है।

उन्होंने पहले विकेट के लिए तीसरी और इस सत्र की दूसरी शतकीय साझेदारी निभाई जिससे उनकी टीम सोमवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स पर छह विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह विकेट की शिकस्त के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम को अधिक रन बनाने चाहिए थे।

सुपर जाइंट्स के 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स ने चोट के बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा (84 रन, 44 गेंद, छह चौके, सात छक्के) और रेयान रिकेल्टन (83 रन, 32 गेंद, छह चौके, आठ छक्के) के बीच पहले विकेट की 143 रन की तूफानी साझेदारी की बदौलत आठ गेंद शेष रहते चार विकेट पर 229 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग की तालिका की सबसे निचले पायदान की दो टीम के बीच हुए मुकाबले में सोमवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को छह विकेट से हराकर नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी मामूली उम्मीदों को जीवंत रखा। इस जीत से मुंबई के 10 मैच में तीन जीत से छह अंक हो गए हैं और टीम नौवें स्थान पर बनी हुई है। सुपर जाइंट्स की टीम लगातार छठी हार के बाद नौ मैच में चार अंक के साथ 10वें और अंतिम पायदान पर है।

टॅग्स :आईपीएल 2026मुंबई इंडियंसरोहित शर्मालखनऊ सुपरजायंट्सSuryakumar Yadavऋषभ पंत

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या