लाइव न्यूज़ :

स्कूल फीस देने में देरी हुई तो प्रिंसिपल ने बच्चियों को बेसमेंट में किया कैद, FIR दर्ज

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 10, 2018 17:18 IST

दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल ने नर्सरी और केजी में पढ़ने वाली मासूम बच्चियों को स्कूल के ही बेसमेंट में कैद कर लिया। अभिभावकों का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम अपनी बच्चियों को स्कूल में पढ़ने के लिए विश्वास कर के भेजते हैं लेकिन स्कूल की इस हरकत के चलते हम डरे हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जुलाई। दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल ने नर्सरी और केजी में पढ़ने वाली मासूम बच्चियों को स्कूल के ही बेसमेंट में कैद कर लिया। अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हम अपनी बच्चियों को स्कूल में पढ़ने के लिए विश्वास कर के भेजते हैं लेकिन स्कूल की इस हरकत के चलते हम डरे हुए हैं।

अभिभावकों का कहना है कि अगर स्कूल प्रबंधन ही ऐसा करेगा तो हम दूसरों से क्या उम्मीद करेंगे। जानकारी के मुताबिक इन बच्चियों की स्कूल की फीस जमा नहीं थी, जिसके चलते पढ़ाई करने स्कूल पहुंची बच्चियों को पढ़ाना तो दूर उनकी हाजिरी भी नहीं लगाई और उन्हें बेसमेंट में बंद कर दिया।

इस स्कूल का नाम राबिया गर्ल्स पब्लिस स्कूल है जो दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गालीब गली के पास लाल बल्ली मारान की गली कासिमजान में स्थित है। इस पूरे मामले में जब हमने फोन पर स्कूल की प्रिंसिपल नाहिद उस्मानी से बात करना चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इनकार कर दिया। 

जब उनसे हमने पूछा कि क्या केवल फीस जमा नहीं होने के चलते आपके स्कूल में बच्चियों को बेसमेंट में कैद कर लिया गया था, इस सवाल का जवाब देने की बजाय उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा कि ये बात करने का समय नहीं है आप कल स्कूल के ऑफिस आकर बात करो। मैं अभी फोन पर बात नहीं कर सकती।   

अभिभावकों ने इस पूरे मामले कि शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। वहीं इस मामले में जब हमने संबंधित थाना के एसएचओ से बात की तो उन्होंने मामले की जांच का हवाला देते हुए डीसीपी से बात करने की बात कही।   

इस पूरे मामले का वीडियो भी व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि महज पांच से छह साल की मासूम बच्चियां एक बेसमेंट में कैद है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चियों की हालत क्या हो गई है। वहीं इस दौरान एक शख्स पुलिस में शिकायत करने की बात भी कह रहा है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्लीchildबच्चों की शिक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र