लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: May 23, 2023 12:36 IST

तिहाड़ जेल में एक कैदी ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैमृतक कैदी की पहचान जावेद के रूप में हुई हैपुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है। जेल अधिकारियों के मुताबिक कैदी ने खुद को फांसी पर लटका कर अपनी जान दे दी है।

मृतक दोषी की पहचान जावेद के रूप में हुई है। जावेद साल 2016 में दिल्ली के मालवीय नगर में लूट के एक मामले में जेल में बंद था। इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उसे दोषी पाया था जिसके बाद उसे सजा हुआ थी। 

अधिकारियों के मुताबिक, 26 वर्षीय दोषी को जेल संख्या 8-9 में बंद किया गया था।  जावेद ने सोमवार को करीब पांच बजे के करीब कैदियों के बाड़े के आम शौचालय क्षेत्र में फांसी लगाकर कथित तौर पर अपनी जान दे दी।

उसके मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कैदी की मौत की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दे दी है। 

2 मई को तिहाड़ में हुई थी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

तिहाड़ जेल में ये आत्महत्या की घटना ऐसे वक्त में हुई है जब अभी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले में जांच चल रही है।

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले के एक आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को 2 मई को तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों द्वारा मार दिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज में जेल में बंद कई कैदियों को वर्दीधारी कर्मियों के सामने गैंगस्टर पर कई चाकुओं से बेरहमी से हमला करते हुए देखा गया था जिन्होंने बीच-बचाव नहीं किया। हमले के बाद ताजपुरिया को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद हत्या की जांच शुरू की गई और कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। कुख्यात टिल्लू गिरोह का मुखिया दिल्ली का रहने वाला ताजपुरिया 2016 में कई अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था और तब से जेल में था। 

टॅग्स :तिहाड़ जेलदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज