लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः दहशतगर्द शाहरुख ने पुलिस के सामने उगले अपराध, बताया कहां से मंगवाया था दंगा भड़काने के लिए हथियार

By गुणातीत ओझा | Updated: March 7, 2020 16:01 IST

पुलिस शाहरुख को बुधवार की शाम शामली और आसपास की कई जगहों पर ले गई थी। शाहरुख की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से उसकी कार और मोबाइल बरामद किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा में पुलिस को मिली एक और सफलता, शाहरुख के घर से पिस्टल बरामददिल्ली हिंसा के दौरान दहशतगर्द शाहरुख ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर तान दी पिस्टल, किया था फायरिंग

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान जाफराबाद में पुलिस पर पिस्टल तानने और फायरिंग करने वाले दहशतगर्द शाहरुख ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। आरोपी शाहरुख की निशानदेही पर पुलिस उसके द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।

पुलिस शाहरुख को बुधवार की शाम शामली और आसपास की कई जगहों पर ले गई थी। शाहरुख की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से उसकी कार और मोबाइल बरामद किए थे। बताते चलें कि घटना से जुड़े फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद शाहरुख ने कपड़े बदल कर चचेरे भाई की कार से फरार हो गया था। फरार होने से पहले ही उसने अपना मोबाइल भी ठिकाने लगा दिया था। शाहरुख ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से जालंधर होते हुए वह शामली पहुंचा और वहां नया मोबाइल खरीद लिया। पुलिस ने आरोपी के दोनों मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

मेरठ से मंगवाया था पिस्टल

पूछताछ में दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख ने पुलिस को बताया कि उसने उसकी फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी से मुंगेर मेड पिस्टल मंगवाई थी। उसके कर्मचारी ने पिस्टल मेरठ के शख्स के जरिए मंगाई थी। पुलिस अब मेरठ के उस शख्स की भी तलाश में जुटी है। शाहरुख पुलिस के सामने पिस्टल को लेकर बार-बार बयान बदलता रहा। वह मोबाइल के बारे में भी पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहा था। वह कभी हथियार को नहर में फेंकने की बात करता था तो कभी शामली में ही फेंकने की बात कहता था। हालांकि पुलिस ने बाद में उसकी निशानदेही पर कार और मोबाइल दोनों बरामद कर लिए।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम