लाइव न्यूज़ :

आत्महत्या का प्रयास करने वाले दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:23 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की बुधवार को यहां के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। कांस्टेबल ने दो दिन पहले कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल राकेश (35) पूर्वी मार्ग पर स्थित पुलिस पिकेट पर तैनात था। अधिकारियों ने बताया कि राकेश ने सोमवार सुबह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अपने सिर में कथित तौर पर गोली मार ली थी। पुलिस ने बताया कि इसके तुरंत बाद उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था और उसकी स्थिति नाजुक थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) आई पी सिंह ने बताया कि बुधवार को उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कांस्टेबल ने सूचित किया था उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि राकेश 2010 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ था। वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज