लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस प्रमुख ने कर्मियों की शिकायतें सुनी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:07 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिसकर्मियों की शिकायतों के निवारण के लिए शुक्रवार को अपना पहला 'ओपन हाउस' सत्र आयोजित किया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल से लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक तक के 40 से अधिक कर्मियों ने यहां जय सिंह रोड पर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस प्रमुख के कक्ष में सत्र के दौरान उनके सामने अपनी बात रखी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्थाना ने उन शिकायतों को सुनने के बाद आवश्यक निर्देश जारी किए। ज्यादातर शिकायतें तबादलों, पदोन्नति, चिकित्सा मुद्दों, वेतन वृद्धि और क्वार्टर आवंटन से संबंधित थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, अस्थाना ने पुलिस कर्मियों के साथ संवाद के लिए प्रत्येक शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उनका हल करने के लिए एक खुला सत्र आयोजित करने की घोषणा की थी। दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘कोई भी पुलिसकर्मी जिनकी शिकायत का हल नहीं किया गया है, वे पुलिस आयुक्त के साथ अपनी समस्या साझा कर सकते हैं। इस तरह की बैठक से कर्मियों के मुद्दों को समझने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल