लाइव न्यूज़ :

Delhi Nursery Admission 2022: निजी स्कूलों ने नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी की, 22-28 फरवरी के बीच ले सकते हैं दाखिला

By भाषा | Updated: February 21, 2022 20:26 IST

Delhi Nursery Admission 2022: सूची जारी होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। स्कूलों ने प्वाइंट आधारित मानदंड का इस्तेमाल करते हुए चार फरवरी को पहली सूची जारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 22 से 28 फरवरी के बीच दाखिला ले सकते हैं।जरूरत पड़ी तो उसे 15 मार्च को जारी किया जाएगा।दाखिले की समूची प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

Delhi Nursery Admission 2022: दिल्ली के निजी स्कूलों ने नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए सोमवार को दूसरी सूची जारी कर दी। राष्ट्रीय राजधानी के 1800 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया पिछले साल 15 दिसंबर को शुरू हुई थी।

सूची जारी होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। स्कूलों ने प्वाइंट आधारित मानदंड का इस्तेमाल करते हुए चार फरवरी को पहली सूची जारी की थी। शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि जिन बच्चों का दूसरी सूची में नाम आया है, वे 22 से 28 फरवरी के बीच दाखिला ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी गैर सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को निर्देशित किया गया था कि वे दाखिले का एक ऐसा मानदंड अपनाएं जो निष्पक्ष, अच्छी तरह से परिभाषित, सामान, गैर भेदभावकारी और पारदर्शी हो। अधिकारी ने बताया, “इसके बाद अगर कोई सूची जारी करने की जरूरत पड़ी तो उसे 15 मार्च को जारी किया जाएगा।

दाखिले की समूची प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।” नियमों के मुताबिक, सभी गैर सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी स्कूल, प्री स्कूल, प्री प्राइमरी व पहली कक्षा में 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके या वंचित समूह और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में संबंधित उप निदेशक (जिला) की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले में एक निगरानी समिति का गठन किया गया है।

टॅग्स :दिल्लीएडमिशनदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह