लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाना हुआ महंगा, बाइक-कार के लिए जारी हुई नई दरें, यहां पढ़ें

By आकाश चौरसिया | Updated: July 11, 2024 17:39 IST

राज्य परिवहन मंत्री ने बताया कि पेट्रोल और सीएनजी से चलित चार पहिया वाहनों को अब पीयूसी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 110 रुपए और डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों को 140 रुपए चुकाना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब प्रदूषण पेपर बनाना महंगा हो गया वहीं, दो और चार पहिया के लिए अलग-अलग कीमतें जारी कर दी गई हैंहालांकि, यह बदलाव करीब 13 साल बाद हुए

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए अब पेट्रोल, सीएनजी और डीजल से चलित गाड़ियों में लगने वाले प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र को लगभग 13 साल बाद लगने वाली फीस को गुरुवार से बढ़ा दिया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दो और तीन पहिया वाहनों के लिए शुल्क 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 80 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है।

डीजल और CNG में बढ़े रुपएवहीं, राज्य परिवहन मंत्री ने बताया कि पेट्रोल और सीएनजी से चलित चार पहिया वाहनों को अब पीयूसी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 110 रुपए और डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों को 140 रुपए चुकाना होगा। 

दिल्ली पर्यटन मंत्री ने कहा..न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दिल्ली पर्यटन मंत्री ने कहा, "दिल्ली सरकार शहर की वायु गुणवत्ता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी वाहन आवश्यक प्रदूषण मानकों को पूरा करें"।

पहले के जारी रेटइससे पहले, पेट्रोल और सीएनजी चालित दोपहिया और तिपहिया वाहनों के मामले में प्रदूषण जांच का शुल्क 60 रुपये था। चार पहिया वाहनों (पेट्रोल) के लिए यह 80 रुपए और डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों के लिए 100 रुपए था।

PUC शुल्क क्यों बढ़ा?

शुल्कों में नवीनतम वृद्धि राष्ट्रीय राजधानी भर के पेट्रोल पंप संघों द्वारा सोमवार से प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण केंद्रों को बंद करने की धमकी के बाद आई है। परिवहन मंत्री द्वारा उन्हें आश्वासन दिए जाने के बाद कि शुल्क वृद्धि की उनकी मांग पर विचार किया जा रहा है, उन्होंने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।

टॅग्स :दिल्लीनॉएडाNCRअरविंद केजरीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज