लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश, गिरे कई पेड़, कुछ हिस्सों में बिजली कटौती; हवाई यातायात प्रभावित

By अनिल शर्मा | Updated: May 23, 2022 08:28 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि एनसीआर (राजधानी क्षेत्र के पास) में 60-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एनसीआर में सोमवार तड़के से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही हैदिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है

दिल्लीः नोएडा और दिल्ली में आज सुबह से ही तेजी हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। जिससे कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। वहीं हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली हवाई अड्डा ने बयान जारी कर कहा, खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि ताजा उड़ानों की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि एनसीआर (राजधानी क्षेत्र के पास) में 60-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी। गौरतलब है कि नोएडा में आज सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस दौरान जगह-जगह पेड़ उखड़े हुए देखे गए। वहीं गाजियाबाद और दिल्ली में भी सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ सड़कों पर गिर गए हैं। 

पिछले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में भीषण गर्मी के प्रकोप के बाद सुबह की बारिश ने तापमान में और गिरावट ला दी है। हालांकि इससे हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों की वजह से जाम लगने की संभावना भी है।

खराब मौसम को देखते हुए विस्तारा एयरलाइंस ने ट्वीट किया है कि 'दिल्ली में खराब मौसम (तेज हवाओं) के कारण आगमन/प्रस्थान प्रभावित होने की संभावना है। कृपया अद्यतन उड़ान स्थिति की जांच करने के लिए https://www.airvistara.com/ पर जाएं या यूके<फ्लाइट नंबर> 9289228888 पर एसएमएस करें। । धन्यवाद ।

टॅग्स :दिल्लीनॉएडाAirlines SpiceJetएयर इंडियाभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो