लाइव न्यूज़ :

Delhi AQI: जहरीली हवा से अभी दिल्लीवालों को नहीं मिलेगी आजादी, एक्यूआई 309 हुआ

By धीरज मिश्रा | Updated: October 29, 2023 11:39 IST

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान जारी कर प्रदूषण के खिलाफ जंग शुरू कर दी है। बीते कुछ दिनों पहले ही सरकार ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत की। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का मानना है कि यह अभियान लोगों में जागरूकता लाएगा और इससे ईंधन से होने वाले प्रदूषण में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की हवा हुई खराब, एक्यूआई 309 पहुंचा नोएडा-गुरुग्राम में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान को धरातल पर एक एक करके लाएगी सरकार

Delhi AQI: राजधानी दिल्ली के साथ ही साथ नोएडा, गुरुग्राम में हवा जहरीली हो चली है। यहां पर हवा की गुणवत्ता दिन पर दिन खराब श्रेणी में जा रही है। आने वाले दिनों में भी यही स्थिति रहने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में घर से बाहर निकले तो मास्क का इस्तेमाल करें। हालांकि दिल्ली की बिगड़ती हवा को सुधारने के लिए दिल्ली सरकार प्रयासरत है। दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान जारी कर प्रदूषण के खिलाफ जंग शुरू कर दी है।

बीते कुछ दिनों पहले ही सरकार ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत की। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का मानना है कि यह अभियान लोगों में जागरूकता लाएगा और इससे ईंधन से होने वाले प्रदूषण में गिरावट दर्ज की जाएगी। आगे कहा कि 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान को एक एक करके धरातल पर प्रदूषण के खिलाफ उतारा जाएगा। बहरहाल, सरकार अपनी ओर से तो तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन इसका परिणाम धरातल पर फिलहाल, देखने को नहीं मिल रहा है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली प्रदूषण की चादर में दिखाई पड़ती है।

दिल्ली निवासी डॉ. नागेंद्र गुप्ता कहते हैं कि मुश्किलें हैं सुबह दौड़ने और साइकिल चलाने जैसी गतिविधियों के दौरान, हमें सांस लेने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, और हमें आंखों में सूजन का अनुभव होता है। हम मास्क का उपयोग करते हैं लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है। यह समस्या पूरे दिन रहता है खासतौर पर इन 3-4 महीनों में। 

 

29 अक्टूबर दिल्ली का एक्यूआई 309

सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली की हवा रविवार को भी खराब रही। सुबह दिल्ली का एक्यूआई 309 दर्ज किया गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास 341(खराब श्रेणी) आईआईटी इलाके में 300 वहीं लोधी रोड में 262 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं आईआईटी दिल्ली रीजन के पास एक्यूआई 300, मथुरा रोड एरिया में 228. एयरपोर्ट टर्मिनल-3 के पास एक्यूआई 323 दर्ज किया गया है। वहीं नोएडा में एक्यूआई 317(खराब श्रेणी) और गुरुग्राम में 221 दर्ज किया गया। 

टॅग्स :दिल्लीनॉएडागुरुग्रामवायु प्रदूषणAir Quality Management Commission
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो