लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, पांच बार निगम पार्षद रहे मुकेश गोयल आप में शामिल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2021 20:21 IST

Delhi Municipal Corporation elections: मुकेश गोयल के साथ, दो बार के पूर्व पार्षद परमा भाई सोलंकी सहित कांग्रेस के लगभग एक दर्जन पदाधिकारी भी यहां उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देनगर निगम चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया।खुशी का अवसर है कि हमारा आप परिवार और अधिक विस्तार कर रहा है। समर्थकों के साथ हमसे जुड़ रहे गोयल जी, कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं।

नई दिल्लीः पांच बार निगम पार्षद रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। दिल्ली में अगले साल होने वाले निगम चुनाव से पहले मुकेश गोयल का आप में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

गोयल के साथ, दो बार के पूर्व पार्षद परमा भाई सोलंकी सहित कांग्रेस के लगभग एक दर्जन पदाधिकारी भी यहां उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप ने एक बयान में नगर निगम चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया।

इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने कहा, ''यह बहुत खुशी का अवसर है कि हमारा आप परिवार और अधिक विस्तार कर रहा है। अपने समर्थकों के साथ हमसे जुड़ रहे गोयल जी, कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं।'' सिसोदिया ने अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि विकास एक प्रवृत्ति को इंगित करता है, जहां कांग्रेस के नेता, जो लोगों के लिए काम करना चाहते हैं, आप में शामिल हो रहे हैं, ये नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लागू की गई नीतियों और कार्यों से प्रभावित हैं।

इस अवसर पर मुकेश गोयल ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल के विकास के मॉडल की चर्चा आज न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे देश में हो रही है। मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं और आप में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं लोगों के हित में काम करने वाली पार्टी का विरोध करना सही नहीं मानता।'' 

टॅग्स :Delhi Congressअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाManish SisodiaAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर